एक्सप्लोरर

Delhi Crime News: दिल्ली के भजनपुरा में अमेजन के सीनियर मैनेजर की हत्या, स्कूटी-बाइक पर सवार होकर आए 5 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली के भजनपुरा इलाके से 36 वर्षीय अमेजन के सीनियर मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वहीं उसके साथी को भी एक गोली लगी है, अस्पताल में उसका इलाज जारी है.

Delhi News: दिल्ली के भजनपुरा इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. मंगलवार रात 11 बजकर 50 मिनट के करीब की ये घटना बताई जा रही है. जहां पांच युवकों ने अमेजन के सीनियर मैनेजर को मौत के घाट उतार दिया. स्कूटी और बाइक पर सवार होकर आए आरोपियों ने  अमेजन सीनियर मैनेजर हरप्रीत पर गोलियां बरसा दी. घटना के तुरन्त बाद हरप्रीत को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है.

‘हरप्रीत के सिर से आरपार हुई गोली’
आरोपियों ने अमेजन के सीनियर मैनेजर हरप्रीत के सिर में गोली मारी जो आरपार हो गई. हरप्रीत अपने साथी गोविंद के साथ बाइक पर जा रहे थे. इस दौरान स्कूटी और बाइक पर सवार हो पांच युवक वहां पहुंचे. उन्होंने अचानक हरप्रीत पर गोलियां बरसा दी जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं गोविंद के दाहिने कान में गोली लगी है. गोविंद हंगरी मोमो नाम से मोमोज की शॉप चलाता है. घटना के तुरन्त बाद पुलिस दोनों को जग प्रवेश अस्पताल लेकर गई. जहां हरप्रीत को मृत घोषित कर दिया गया. मृतक हरमनप्रीत की उम्र 36 साल थी और वो भजनपुरा की गली नंबर-1 में रहते थे.

‘घटना की वजह का खुलासा नहीं’
वहीं घटना को लेकर मृतक हरप्रीत के मामा अक्षय का कहना है कि हरप्रीत के सिर में गोली मारी गई थी. मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों हुआ. उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. मैंने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज की जांच करने का अनुरोध किया है.  

‘घटना से इलाके में मचा हड़कंप’
अमेजन के सीनियर मैनेजर हरप्रीत गिल की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया. आधी रात को हुई इस घटना से पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे है. वहीं पुलिस ने मामले को लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है. 

यह भी पढ़ें: Delhi News: केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी को मिली बड़ी राहत, चुनाव से जुड़े केस को कोर्ट ने किया खारिज, जानें- पूरा मामला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget