एक्सप्लोरर

Alipur Fire: अलीपुर अग्निकांड के आठ मृतकों की हुई पहचान, अज्ञात शवों की पुलिए कराएगी डीएनए टेस्ट 

Alipur Fire In Delhi: दिल्ली पुलिस के मुताबिक फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए हैं. शुरुआती जांच में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगने का अनुमान है. आगे की जांच जारी है.

Delhi News: बाहरी दिल्ली के अलीपुर में 15 जनवरी को एक फैक्टरी में लगी भीषण आग में मारे गए 11 लोगों में से आठ की पहचान उनके परिवार के सदस्यों ने कर ली है. जरूरत पड़ने पर अज्ञात शवों के लिए डीएनए जांच कराई जा सकती है.  दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि घटना किस कारण से हुई और क्या पेंट फैक्टरी अवैध रूप से संचालित की जा रही थी.

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने एक बयान में कहा कि जिस इमारत में आग लगी, उसका इस्तेमाल अवैध रूप से रासायनिक पेंट मिश्रित करने के लिए किया जा रहा था. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में फैक्टरी के मालिक अशोक कुमार जैन और उनके 10 कर्मचारी मारे गए. दिल्ली पुलिस के अधिकारी के मुताबिक फैक्ट्री ओम सन्स पेंट 2017 से काम कर रही है.

अभी तक इनकी हुई पहचान

अलीपुर अग्निकांड में मारे गए आठ लोगों की पहचान अशोक कुमार जैन (62), राम सूरत सिंह (44), विशाल गौंड (19), अनिल ठाकुर (46), पंकज कुमार (29), शुभम (19), मीरा (44) और बृजकिशोर (19) के तौर पर हुई. दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने कहा, ‘‘यह पता चला है कि जब काम चल रहा होता था तो मालिक फैक्टरी को अंदर से बंद कर देता था.’’ ऐसी आशंका है कि फैक्टरी का गेट बंद था और आग लगने के बाद कर्मचारी इमारत से बाहर नहीं निकल सके.

अज्ञात शवों का होगा DNA Test

दिल्ली पुलिस के मुताबिक फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए हैं. उन्होंने कहा कि ‘‘प्रथम दृष्टया, आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और उस क्षेत्र में फैल गई जहां रसायन रखे हुए थे, जिससे कई विस्फोट हुए.’’ एक अन्य अधिकारी ने कहा कि कुछ पीड़ितों की पहचान उनके कपड़ों और अन्य वस्तुओं के आधार पर की गई. उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो अज्ञात शवों का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा.

पुनर्वास केंद्र सहित आठ दुकानों में फैली आग

घटना अलीपुर के दयाल बाजार में हुई. फैक्टरी में रासायनिक सामग्री के गोदाम थे. आग एक पुनर्वास केंद्र और आठ दुकानों सहित आस-पास की इमारतों में फैल गई. स्थानीय लोगों का आरोप है कि दमकल की गाड़ियां देर से पहुंचीं, जिसके कारण आग अन्य इमारतों में फैल गई.

इसलिए देर से पहुंचे दमकलकर्मी

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना शाम 5 बजकर 25 बजे मिली और दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया, लेकिन जीटी करनाल रोड के पास भारी ट्रैफिक जाम के कारण देरी हुई.
दिल्ली पुलिस ने किसानों के आंदोलन के मद्देनजर अलीपुर की ओर जाने वाली कुछ सड़कों पर बैरिकेडिंग की हुई है. सूत्रों ने दावा किया कि देरी नजदीकी दमकल केंद्र पर दमकल गाड़ियों की अनुपलब्धता के कारण हुई, क्योंकि उन्हें दूसरे स्थान पर भेजा गया था.

फैक्ट्री मालिक के बेटे से पूछताछ कर रही है पुलिस

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि चूंकि घटना में फैक्टरी के मालिक की मौत हो गई, इसलिए उसके बेटे, हरियाणा के सोनीपत के अखिल जैन से पूछताछ की जा रही है. फैक्टरी मालिक के बेटे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) और 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है. डीएफएस अधिकारी ने कहा कि दमकल की 22 गाड़ियों को आग बुझाने के लिए भेजा गया था.

Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली में यमुना विहार में फायरिंग करने वाला सीसीटीवी फुटेज में कैद, Video Viral

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget