एक्सप्लोरर

महरौली की 'अखूंदजी मस्जिद' में शब-ए-बरात पर खास इबादत कर पाएंगे? दिल्ली HC ने दिया फैसला

Shab e-Barat 2024: इस साल शब-ए-बारात 25 फरवरी को है. इस मौके पर रात को इबादत की जाती है. मुसलमान अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं. अपने पूर्वजों की कब्र पर अगरबत्ती जलाते हैं.

Delhi News: दिल्ली हाई कोर्ट (High Court) ने महरौली में हाल ही में ध्वस्त की गई 'अखूंदजी मस्जिद' (Akhoondji Mosque) कब्रिस्तान में शब-ए-बारात के लिए खास इबादत करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया. दिल्ली वक्फ बोर्ड की मैनेजिंग कमिटी ने इस संबंध में याचिका दाखिल की थी. इस पर सुनवाई करते हुए जस्टिस पुरुषैंद्र कुमार कौरव ने कहा कि कोर्ट ने उस स्थल पर यथास्थिति के निर्देश दिए हैं जो कि अब दिल्ली विकास प्राधिकरण यानी डीडीए के कब्जे में है. जस्टिस कौरव ने साथ ही कहा कि इस मामले में मुख्य याचिका पर कई बार सुनवाई हुई है और मामले पर निपटारे के लिए 7 मार्च को आखिरी सुनवाई होगी. ऐसी स्थिति में कोर्ट कोई निर्देश नहीं दे सकता. इसके साथ ही आवेदन को खारिज कर दिया गया.

माना जाता है कि अखूंदजी मस्जिद 600 साल पुरानी है. मस्जिद के अलावा बहरुल उलूम मदरसे को संजय वन के अंतर्गत एक अवैध संरचना घोषित किया गया था. बीते 30 जनवरी को डीडीए ने इसे ढहा दिया था. याचिकाकर्ता ने अपने आवेदन में कहा था कि जिन लोगों के परिवारों को इस संरचना के पास के कब्रिस्तान में दफनाया गया है, उन्हें शब-ए-बारात के अवसर पर इबादत की अनुमति देनी चाहिए. आवेदक के वकील ने बताया कि इस कब्रिस्तान का इस्तेमाल स्थानीय लोग करते थे. वकील ने अदालत को बताया कि वहां एक कब्रिस्तान भी था जिसका इस्तेमाल स्थानीय लोग करते थे.

डीडीए ने मस्जिद गिराने के पीछे दिया यह तर्क
बता दें कि हाई कोर्ट ने 5 फरवरी को डीडीए को निर्देश दिए थे कि वह उस स्थान पर यथास्थिति बनाए जहां कभी मस्जिद थी. वक्फ बोर्ड की ओर से मस्जिद को गिराए जाने को गैरकानूनी करार दिया गया है जबकि डीडीए ने अपने बचाव में कहा कि धार्मिक समिति की 4 जनवरी की सिफारिश के अनुसार मस्जिद ढहाई गई है.  इसमें कहा गया है कि धार्मिक समिति द्वारा दिल्ली वक्फ बोर्ड के सीईओ को सुनवाई का अवसर भी दिया गया था जिसके बाद यह निर्णय लिया गया. हालांकि याचिकाकर्ता ने कहा कि धार्मिक समिति के पास विध्वंस के आदेश देने का कोई अधिकार नहीं है.

ये भी पढ़ें- प्रियंका कक्कड़ का बीजेपी पर हमला, बोलीं- 'दो से तीन दिनों में सीएम अरविंद केरीवाल को गिरफ्तारी कराने की है साजिश'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget