एक्सप्लोरर

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण को देखते हुए GRAP-1 लागू, इन चीजों पर रहेगा बैन

Delhi Air Pollution: केंद्र के एयर पॉल्यूशन कंट्रोल पैनल ने GRAP-1 को दिल्ली और आस पास के इलाकों में लागू करने का निर्देश दिया. दिल्ली में लगातार दूसरे दिन एयर क्वालिटी 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई.

Delhi Air Pollution News: वायु प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में जीआरएपी के पहले चरण को लागू करने का निर्देश दिया गया. पहले चरण में खुले में कचरा जलाने पर प्रतिबंध, डीजल जनरेटर के उपयोग को सीमित करना और भोजनालयों में कोयले या जलाऊ लकड़ी के उपयोग पर प्रतिबंध लगाना शामिल है.

केंद्र के एयर पॉल्यूशन कंट्रोल पैनल ने इसे दिल्ली और आस पास के इलाकों में लागू करने का निर्देश दिया है. दिल्ली में लगातार दूसरे दिन एयर क्वालिटी 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई है. इसको देखते हुए जीआरएपी का स्टेज-1 लागू करने का फैसला लिया गया.

दिल्ली में 14 अक्टूबर को क्या रहा प्रदूषण का स्तर?

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्लीवासियों को लगातार दो दिन तक खराब वायु गुणवत्ता का सामना करना पड़ा और सोमवार (14 अक्टूबर) को प्रदूषण का स्तर 234 तक पहुंच गया. यह जानकारी प्रदूषण विभाग के आंकड़ों से मिली. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दशहरा के बाद रविवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 224 पर पहुंच गया जो 'खराब' श्रेणी में आता है.

खेतों में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ीं

विभाग ने बताया कि इससे पहले आखिरी बार 19 दिन पहले (25 सितंबर को) वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गयी थी. इस बीच उपग्रह से लिए गए चित्रों के अनुसार पिछले सप्ताह खेतों में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं और पराली जलाने की घटनाओं की संख्या 100 से अधिक हो गई है. पंजाब में 10 अक्टूबर से 13 अक्टूबर के बीच खेतों में पराली जलाने की 100 से अधिक घटनाएं सामने आईं.

आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को पंजाब में खेतों में पराली जलाने की 68 घटनाएं, हरियाणा में 29, उत्तर प्रदेश में 25 और राष्ट्रीय राजधानी में ऐसी ही एक घटना सामने आई. इसके बाद जीआरएपी के पहले चरण को लागू करने का निर्देश दिया गया. इस बीच शहर में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है.

क्या है GRAP-1?

GRAP यानी ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान. जीआरएपी का फेज I सामान्य तौर पर उस वक्त लागू किया जाता है जब AQI 200 के पार पहुंच जाता है. इसे ठंड के मौसम के दौरान विशेष प्रदूषण विरोधी उपायों के तौर पर देखा जाता है. इसमें कंस्ट्रक्शन साइट पर धूल को कम करना, वेस्ट मैनेजमेंट, नियमित सड़क की सफाई के जरिए प्रदूषण को नियंत्रित करने पर फोकस किया जाता है. 

इसमें प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों की सख्ती से जांच, बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट, उद्योगों, बिजली संयंत्रों और ईंट भट्टों से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करना अनिवार्य किया जाता है. 

GRAP-1 के तहत और क्या पाबंदियां?

  • 500 वर्ग मीटर या उससे ज़्यादा के आकार के निजी निर्माण और विध्वंस परियोजनाओं पर रोक
  • दिल्ली के 300 किलोमीटर के दायरे में प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक यूनिट और थर्मल पावर प्लांटों पर कार्रवाई 
  • पटाखों के उत्पादन, भंडारण, और बिक्री पर रोक
  • पुराने पेट्रोल और डीज़ल गाड़ियों पर सख्त निगरानी
  • सड़कों पर जमी धूल को उड़ने से रोकने के लिए पानी का छिड़काव
  • खुले में कचरा जलाने पर रोक 
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर ट्रैफ़िक पुलिस की तैनाती
  • PUC के नियमों का सख्ती से पालन
  • कम से कम बिजली कटौती

ये भी पढ़ें:

मालवीय नगर की पार्षद सरिता फोगाट की 'घर वापसी', BJP छोड़ फिर थामा AAP का दामन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली प्रदूषण पर सख्ती, मास्टर प्लान किया गया तैयार, 1 नवंबर से किए जाएंगे कई बड़े बदलाव
दिल्ली प्रदूषण पर सख्ती, मास्टर प्लान किया गया तैयार, 1 नवंबर से किए जाएंगे कई बड़े बदलाव
Delhi News: दिल्ली में और हाईटेक होगा ट्रांसपोर्टेशन, सड़कों पर उतरेंगी 300 नई AC ई-बसें
दिल्ली में और हाईटेक होगा ट्रांसपोर्टेशन, सड़कों पर उतरेंगी 300 नई AC ई-बसें
मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर हथियार के साथ पकड़े 2 युवक, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद
मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर हथियार के साथ पकड़े 2 युवक, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद
1 जुलाई से लागू हुई दिल्ली EV Policy 2026, जानिए कितनी मिलेगी सब्सिडी और स्क्रैपिंग इंसेंटिव?
1 जुलाई से लागू हुई दिल्ली EV Policy 2026, जानिए कितनी मिलेगी सब्सिडी और स्क्रैपिंग इंसेंटिव?

वीडियोज

Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?
Baby Do Die Do: Huma Qureshi की दमदार परफॉर्मेंस, हर सीन रखेगा बांधे
Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
Alpha Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मजहब की दीवारें टूटीं! तेहरान पहुंचे भारत के हर धर्म के प्रतिनिधि, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
मजहब की दीवारें टूटीं! तेहरान पहुंचे भारत के हर धर्म के प्रतिनिधि, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
केतन अग्रवाल मर्डर केस: चैट में कोड वर्ड और निकनेम का दावा, सिया-चेतन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
केतन अग्रवाल मर्डर केस: चैट में कोड वर्ड और निकनेम का दावा, सिया-चेतन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
नरेंद्र मोदी स्टेडियम या शाहरुख खान का स्टेडियम, किसमें हैं ज्यादा सुविधाएं? जानें दोनों की खासियत
नरेंद्र मोदी स्टेडियम या शाहरुख खान का स्टेडियम, किसमें हैं ज्यादा सुविधाएं? जानें दोनों की खासियत
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
मां ने फीस के लिए गिरवी रखे कंगन, बेटी ने MNC में नौकरी पाकर चुकाया त्याग का कर्ज- रुला देगा वीडियो
मां ने फीस के लिए गिरवी रखे कंगन, बेटी ने MNC में नौकरी पाकर चुकाया त्याग का कर्ज
Embed widget