एक्सप्लोरर

Delhi AQI: दिल्ली में 134 दिनों बाद हवा की गुणवत्ता का स्तर 89, बारिश से धुल गया प्रदूषण

दिल्ली एनसीआर में हुई बारिश से दिल्ली के प्रदूषण स्तर में काफी सुधार हुआ है. इसके साथ ही हवा की गुणवत्ता का स्तर 89 दर्ज की गई है, दिल्लीवासियों ने 134 दिनों के बाद मंगलवार को साफ हवा ली है.

दिल्ली में हुई बारिश से गर्मी से काफी राहत मिली है, इसके साथ ही प्रदूषण भी धुल गया है. दिल्ली एनसीआर में सोमवार और मंगलवार को हुई बारिश और तेज हवाओं ने मौसम के साथ हवा भी साफ कर दी है.  मौसम विभाग के अनुसार दिल्लीवासियों को 134 दिन बाद साफ हवा मिली है, क्योंकि  दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 89 दर्ज किया गया है. मतलब दिल्ली की हवा अब संतोषजनक कैटगिरी में है. इससे पहले 9 जनवरी को 69 AQI दर्ज किया गया था, मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि बारिश और तेज हवाओं ने प्रदूषण को साफ करने में काफी मदद की है.

दिल्ली में लंबे समय से प्रदूषण का लेवल काफी बढ़ रहा था, लेकिन इस बारिश ने प्रदूषण को पूरी तरह से धो डाला है. इस साल दिल्ली में केवल तीन संतोषजनक दिन देखे हैं, जिसमें दो जनवरी में और एक फरवरी में हवा का स्तर साफ रहा और फिर आखिरी दिन 27 फरवरी को था जब एक्यूआई 92 था. सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के संस्थापक परियोजना निदेशक गुफरान बेग ने कहा कि बारिश और तेज हवाओं ने दिल्ली की वायु गुणवत्ता को साफ करने में मदद की. इसके साथ ही दिल्ली और आस-पास के इलाकों में बारिश और नमी ने स्थानीय और क्षेत्रीय प्रदूषकों को साफ कर दिया है.

Delhi News: सीएम केजरीवाल ने DTC की 150 AC इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी, तीन दिन तक फ्री सेवा

अगले सात दिनों के बीच अधिकतम तापमान 40 डिग्री से रहेगा नीचे

वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार इस साल 1 जनवरी से 23 मई तक 109 दिनों के लिए वायु गुणवत्ता "खराब" से "गंभीर" श्रेणी में थी. इस दौरान एक्यूआई 201 और 500 के बीच था. सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट की कार्यकारी निदेशक अनुमिता रॉयचौधरी ने कहा यह एक राहत है, लगातार शुष्क गर्मी और लू के थपेड़ों से धूल का स्तर बढ़ गया था. इसके साथ ही मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले सात दिनों के बीच अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहेगा. दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में दिन का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से सात डिग्री कम है.

Delhi Liquor: दिल्ली में शराब की होम डिलीवरी के लिए अभी करना होगा इंतजार, सरकार ने दो महीने के लिए बढ़ाया समय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget