एक्सप्लोरर

दिल्ली: द्वारका में दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 साल के मासूम को कुचला, हालत गंभीर

Delhi Accident News: दिल्ली के द्वारका के बाबा हरिदास नगर इलाके में एक एसयूवी की टक्कर से सात वर्षीय बच्चा घायल हो गया. पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है.

Delhi Accident News: दिल्ली के द्वारका जिले में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. बाबा हरिदास नगर थाना इलाके में करीब पौने नौ बजे 7 साल का बच्चा अहान अपने घर के बाहर खेल रहा था. तभी एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो कार तेज रफ्तार से गली में दाखिल हुई.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार का चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी ने अहान को कुचल दिया. इसके बाद कार पास की दीवार से जा टकराई.  

स्थानीय लोगों ने हादसे को लेकर क्या कहा?

हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज आवाज सुनकर सभी बाहर निकले तो देखा कि अहान कार के नीचे दबा हुआ था. खून से लथपथ हालत में उसे तुरंत कार के नीचे से निकाला गया और पास के अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में डॉक्टर बच्चे की जिंदगी बचाने की कोशिश में जुटे हैं.  

पुलिस की कार्रवाई

द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बयान जारी किया है. उन्होंने कहा, "बाबा हरिदास नगर थाने में एक बच्चे के स्कॉर्पियो कार से घायल होने की सूचना मिली थी. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पता चला कि घायल बच्चा सैनिक एन्क्लेव का निवासी है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. संबंधित स्कॉर्पियो कार को जब्त कर लिया गया है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है."

अभी तक नहीं हुई गिरफ्तारी

हालांकि, अभी तक पुलिस ने इस मामले में चालक की गिरफ्तारी या हादसे की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. इलाके के लोग इस घटना से सदमे में हैं और बच्चे के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.
 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Riots Case: शाहरुख पठान को 6 दिन की अंतरिम जमानत, मां की इद्दत में होगा शामिल
दिल्ली दंगा केस: शाहरुख पठान को 6 दिन की अंतरिम जमानत, मां की इद्दत में होगा शामिल
सोनम वांगचुक की अस्पताल में बिगड़ी हालत? डॉक्टर बोले- 'तुरंत इलाज की जरूरत...'
सोनम वांगचुक की अस्पताल में बिगड़ी हालत? डॉक्टर बोले- 'तुरंत इलाज की जरूरत...'
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget