एक्सप्लोरर

JNU में ABVP की ‘एकात्मता यात्रा’, वामपंथ और जातिवादी नारों के खिलाफ गूंजे नारे

Delhi News: JNU में ABVP ने 'एकात्मता यात्रा' निकाली, जिसमें उन्होंने दावा किया कि JNUSU नेता प्रियांशी आर्य के नेतृत्व में विभाजनकारी और जातिवादी नारे लगाए गए थे.

ABVP Ekatma Yatra: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने एकात्मता यात्रा निकाली. यह यात्रा हाल ही में JNUSU जनरल सेक्रेटरी प्रियांशी आर्या के नेतृत्व में हुए एक प्रदर्शन में कथित रूप से विभाजनकारी और जातिवादी नारे लगाए जाने के विरोध में आयोजित की गई. ABVP कार्यकर्ताओं ने इस दौरान वामपंथ और जातिवादी राजनीति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

ABVP का आरोप है कि JNUSU जनरल सेक्रेटरी प्रियांशी आर्या की अगुवाई में एक प्रदर्शन के दौरान ‘तिलक, तराजू और तलवार, इनको मारो जूते चार’ और ‘ब्राह्मणवाद हो बर्बाद’ जैसे नारे लगाए गए. इन नारों को लेकर ABVP ने कड़ा विरोध जताया और इसे समाज को बांटने वाली मानसिकता करार दिया.

ABVP का जवाब: ‘एकात्मता यात्रा’
ABVP ने इस कथित जातिवादी राजनीति के खिलाफ गंगा ढाबा से बराक हॉस्टल तक एकात्मता यात्रा निकाली, जिसमें सैकड़ों छात्र शामिल हुए. यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने ABVP के झंडे लहराए और विभिन्न नारे लगाए, जिनमें शामिल थे:

•‘हिंदू-हिंदू भाई-भाई, बीच में जाति कहां से आई’
•‘बाबा साहब - सावरकर की याद में, बोलो वंदे मातरम्’
•‘मार्क्सवाद की कब्र खुदेगी JNU की धरती पर’
•‘तुम जातिवाद से तोड़ोगे, हम राष्ट्रवाद से जोड़ेंगे’

ABVP का बयान: ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग को जवाब’
ABVP JNU के प्रेसिडेंट राजेश्वर कांत दूबे ने कहा कि यह यात्रा टुकड़े-टुकड़े गैंग को जवाब देने के लिए निकाली गई थी. उन्होंने कहा, “JNU का दर्शन वामपंथी नहीं है, यह छात्रों का है. बापसा (BAPSA) जैसे संगठन सोशल जस्टिस के नाम पर अराजकता (एनॉर्की) फैला रहे हैं. जातिवाद से लड़ाई है, लेकिन हिंसात्मक और विभाजनकारी नारे दिए जाते हैं. पूरा हिंदू समाज तिलक धारण करता है और जरूरत पड़ने पर तलवार भी उठाता है. यह यात्रा उन फर्जी संगठनों को एक्सपोज करने के लिए है, जो सिर्फ उकसाने और भड़काने के लिए ऐसे नारे लगाते हैं.”

JNU में बढ़ते वैचारिक टकराव
JNU लंबे समय से वामपंथ और दक्षिणपंथी विचारधारा के बीच वैचारिक संघर्ष का केंद्र रहा है. हालिया घटनाओं ने एक बार फिर इस संघर्ष को तेज कर दिया है. ABVP जहां राष्ट्रवाद और अखंडता की बात कर रहा है, वहीं वामपंथी और प्रगतिशील छात्र संगठनों का कहना है कि वे सामाजिक न्याय के लिए आवाज उठा रहे हैं.

ABVP की यह यात्रा JNU के छात्र राजनीति में एक नया मोड़ ला सकती है. अब देखना होगा कि इस पर JNUSU और अन्य संगठनों की प्रतिक्रिया क्या होती है.

ये भी पढ़ें: दिल्लीवालों को 100 दिनों में दिखेगा बड़ा बदलाव, जानिए क्या है PWD मंत्री प्रवेश वर्मा का प्लान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
Delhi Weather Today: दिल्ली में झमाझम बारिश का ऑरेंज ALERT, आज रखनी होगी सावधानी
दिल्ली में झमाझम बारिश का ऑरेंज ALERT, आज रखनी होगी सावधानी
झारखंड प्रोटेस्ट के लिए CJP क्या-क्या कर रही है? अभिजीत दीपके ने बताया
झारखंड प्रोटेस्ट के लिए CJP क्या-क्या कर रही है? अभिजीत दीपके ने बताया
दिल्ली विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले ही दिन हंगामा, BJP बोली- नेता विपक्ष गोवा घूम रहीं...
दिल्ली विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले ही दिन हंगामा, BJP बोली- नेता विपक्ष गोवा घूम रहीं...

वीडियोज

Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget