एक्सप्लोरर

NTA के लिए गठित हाई पावर कमेटी के अध्यक्ष से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, इन सुधारों पर जोर देने की मांग

Delhi News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कहना है कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की विश्वसनीयता को लेकर छात्रों के मन में संदेह को दूर करने के लिए जरूरी कदम उठाने की आवश्यकता है.

ABVP Delegation Met K. Radhakrishnan: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) में सुधार के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष डॉ. के. राधाकृष्णन से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने एनटीए की कार्य प्रणाली, जेईई, नीट, यूजीसी-नेट जैसी विभिन्न परीक्षाओं में सुधार और इससे संबंधित अपनी मांगों को उनके समक्ष रखा. साथ ही एनडीए में सुधार को लेकर तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की. 
 
एबीवीपी ने उच्च स्तरीय समिति को सौंपे अपने सुझाव पत्र में एनटीए में प्रशासनिक सुधार, परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न कदम उठाने और परीक्षा के आयोजन के लिए उच्च स्तरीय आधारभूत संरचना के विकास जैसे विषयों से जुड़े सुझाव दिए हैं. एबीवीपी के अन्य सुझावों में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी में पर्याप्त संख्या में स्थायी कर्मचारियों की नियुक्ति, शासकीय संस्थानों को ही परीक्षा केंद्र बनाना, नीट-यूजी की परीक्षा जेईई की तर्ज पर दो चरणों में आयोजित करने, परीक्षाओं के आयोजन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाने, ओएमआर शीट को एनटीए वेबसाइट पर अपलोड करना शामिल है.

इन कमियों को दूर करने की मांग 

इसके अलावा, एबीवीपी ने अपने सुझाव-पत्र में कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के आयोजन में इंटरनेट सुरक्षा, एआई आधारित प्रॉक्टरिंग एल्गोरिथम अपनाने, पेपर लीक से जुड़े कानून के प्रभावी क्रियान्वयन, उत्तर कुंजी की घोषणा के दौरान जीरो त्रुटियां सुनिश्चित करने, तय समय में शिकायत निवारण, परीक्षाओं के प्रश्नपत्र बैंक को बनाने के लिए विषय विशेषज्ञ टीम के गठन की भी मांग की है. 

एनटीए विश्वास बहाली के लिए उठाए कदम 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कहना है कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की विश्वसनीयता को लेकर छात्रों के मन में संदेह को दूर करने के लिए जरूरी कदम उठाने की आवश्यकता है. एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल के मुताबिक ऐसा करना इसलिए जरूरी है कि अलग-अलग परीक्षाओं की विश्वसनीयता को लेकर लगातार प्रश्न उठ रहे हैं, जिनके समाधान के लिए शीघ्रता से कदम उठाने की आवश्यकता है. उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सुझावों पर एनटीए की ओर निकट भविष्य में उचित कदम उठाए जाएंगे.

Dwarka Rape: दिल्ली के द्वारका में पिस्टल की नोक पर नाबालिग से दोबारा रेप, फिर बिल्डिंग से नीचे फेंका

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget