एक्सप्लोरर

अभिषेक सिंघवी ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन, 'श्रद्धा और समर्पण भरे मन के साथ...'

Abhishek Singhvi visits Ayodhya: अभिषेक मनु सिंघवी प्रयागराज में संगम में डुबकी लगाने के बाद अयोध्या पहुंचे. वहां उन्होंने राम मंदिर जाकर रामलला के दर्शन किए और सरयु नदी के पास भी समय गुजारा.

Delhi News:  कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी रविवार को अयोध्या पहुंचे और राम मंदिर जाकर रामलला का दर्शन किया. रामलला के दर्शन के बाद अभिषेक सिंघवी ने कहा कि "आज श्रीराम जन्मभूमि मंदर दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ.'' वह हनुमान गढ़ी भी पहुंचे और पूजा-अर्चना की. अपने अयोध्या दर्शन की कई तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

राज्यसभा सांसद अभिषेक सिंघवी ने 'एक्स' पर लिखा, ''आज अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन करने और सुबह की आरती के दौरान पूजा करने का दिव्य सौभाग्य प्राप्त हुआ. भगवान श्रीराम हमारे देश को शांति, सद्भाव और समृद्धि का आशीर्वाद दें.'' अभिषेक सिंघवी ने अयोध्या के कनक भवन का भी दौरा किया जो कि भगवान श्री राम और माता सीता का दिव्य भवन है. अभिषेक सिंघवी ने सरयु के तट पर भी समय बिताया. उन्होंने कहा कि यहां ऐसी दिव्य शांति का अहसास हुआ कि उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है. 

हनुमान गढ़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

हनुमान गढ़ी मंदिर की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ''अयोध्या में पवित्र हनुमान गढ़ी के दर्शन करने का सौभाग्य मिला, बजरंगबली से दिव्य आशीर्वाद मांगा. इस पवित्र स्थल की ऊर्जा, समर्पण और आध्यात्मिक अहसास अभिभूत करने वाली है. हनुमान जी हम सभी को शक्ति, साहस और बुद्धि दें. जय बजरंग बली!''

भक्ति भाव लेकर लौटे सिंघवी

अभिषेक सिंघवी ने दिल्ली लौटने से पहले लिखा, ''अयोध्या में रामलला के दिव्य दर्शन और प्रयागराज महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगाने के बाद श्रद्धा और समर्पण से भरे मन के साथ दिल्ली लौट रहा हूं. ये शाश्वत तीर्थस्थल इस बात की याद दिलाते हैं कि भारत की आत्मा एकता, आध्यात्म और अपनी समृद्ध परंपरा में निवास करती है.'' 

सिंघवी ने कुंभ में किया स्नान

अभिषेक सिंघवी शनिवार को प्रयागराज पहुंचे थे जहां उन्होंने संगम में डुबकी लगाई थी. इसके बाद 'लेटे हुए हनुमान' मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की थी. वहीं, संगम में नौकाविहार का भी आनंद लिया था.

सिंघवी कांग्रेस के उन नेताओं में है जिन्होंने अब तक संगम में डुबकी लगाई है. उनसे पहले कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, राजीव शुक्ला और सचिन पायलट ने भी कुंभ में स्नान किया था. 

ये भी पढ़ें- अब MCD में AAP को झटका देगी BJP! दिल्ली नगर निगम में बदल गया सीटों का समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-जयपुर हाईवे की ये लेन रहेगी बंद, जानें नया रूट
दिल्ली-जयपुर हाईवे की ये लेन रहेगी बंद, जानें नया रूट
दिल्ली के CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट, 6 लोग झुलसे, 3 की मौत
दिल्ली के CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट, 6 लोग झुलसे, 3 की मौत
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget