एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले पर नेहा सिंह राठौर का वीडियो पाकिस्तान में हुआ शेयर, अभिषेक मनु सिंघवी बोले- 'इस समय राजनीति...'

Neha Singh Rathore: पहलगाम हमले पर नेहा सिंह राठौर के बयान को पाकिस्तान में भी शेयर किया गया. इससे नई बहस छिड़ गई है. कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी ने भी इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए आलोचना की है.

Neha Singh Rathore on Kashmir Terror Attack: कश्मीर में हुए आतंकी हमले पर नेहा सिंह राठौर ने एक बयान जारी किया, जिसमें सरकार पर सवाल खड़े किए थे. नेहा राठौर के इस वीडियो को पाकिस्तान में कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया और ऐसा दावा किया गया कि भारत में अब मोदी सरकार के खिलाफ आवाज उठ रही है. इसपर कांग्रेस नेता और सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा है कि इस तरह की घटना पर ऐसी राजनीति नहीं की जानी चाहिए.

सोशल मीडिया फेम नेहा सिंह राठौर जो सरकार से अपने बेबाक सवाल पूछने के लिए जानी जाती हैं, इस बार देश वासियों के गुस्से का शिकार हो रही हैं. यही नहीं, कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भी इसका विरोध किया है. 

अभिषेक मनु सिंघवी ने X पर शेयर किए पोस्ट में लिखा, 'दुर्भाग्यपूर्ण! सभी भारतीयों को कथात्मक युद्ध से निपटने में बुद्धि और विवेक के साथ भाग लेना चाहिए! कुछ घटनाक्रमों में राजनीति को अलग रखना चाहिए.'

दरअसल, पहलगाम हमले के बाद से पूरे देश में लोगों के मन में पाकिस्तान और आतंक के खिलाफ खून खौल रहा है. नेता-अभिनेता सभी सोशल मीडिया के जरिए या बयान देकर इस हमले का विरोध कर रहे हैं. वहीं, नेहा सिंह राठौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इस हमले पर राजनीति करने का आरोप लगा दिया. उन्होंने कह दिया कि पीएम मोदी इस मुद्दे को बिहार के विधानसभा चुनाव में वोट के लिए इस्तेमाल करेंगे. पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर किया गया. 

पाकिस्तान ने शेयर किया नेहा सिंह राठौर का वीडियो 

नेहा सिंह राठौर का वीडियो पीटीआई प्रमोशन के नाम की आईडी से शेयर किया गया. पाकिस्तान के इस सोशल मीडिया पेज ने गलत दावा करते हुए लिख दिया, 'इस भारतीय लड़की ने पहलगाम हमले के पीछे की सच्चाई और कारण का खुलासा किया.'

क्या था नेहा सिंह राठौर का बयान?
नेहा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉम X पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में कहा, ''एक फोन कॉल से दूसरे देशों में युद्ध रुकवाने वाले अपने देश में आतंकवादी हमला नहीं रोक पाए. लोग कह रहे हैं कि ऐसी बातों पर राजनीति और सवाल नहीं करो तो किस बात पर सवाल करूं? आतंकवादी हमले में देश के लोग मारे जा रहे हैं तो सवाल किस मुद्दे पर करूं? नरेंद्र मोदी की सरकार में ये हमला हुआ तो जिन्ना और नेहरू जी से सवाल पूछा जाए? अब 2-4 दिनों की बात है, फिर रोते हुए बिहार चुनाव की नींव डाली जाएगी और अंधभक्त इसके रील्स शेयर करेंगे.''

इसे पाकिस्तान के शेयर करने का बाद लोगों में नेहा के खिलाफ जमकर गुस्सा फूट रहा है. कुछ लोग नेहा से अपील कर रहे हैं कि देश के मामलों में कम से कम ऐसी भाषा का प्रयोग ना करें. वहीं कुछ का मानना है कि इसे पाकिस्तान देश में फूट डालने के लिए इस्तेमाल कर रहा है. तो वहीं कुछ का मानना है कि इस संवेदनशील समय में नेहा सिंह अपने फायदे के लिए ऐसी बयानबाजी कर रही हैं. 

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
Delhi Weather: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी
दिल्ली: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह
15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग
15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget