एक्सप्लोरर

बीजेपी MLA अभय वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली विधानसभा में बनाए गए चीफ व्हिप

Abhay Verma News: दिल्ली बीजेपी विधायक दल की बैठक में लक्ष्मी नगर से विधायक अभय वर्मा को बीजेपी विधायक दल का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया. वर्मा पूर्वांचल का एक प्रमुख चेहरा हैं.

Delhi Politics: दिल्ली बीजेपी विधायक दल की बैठक मंगलवार को दिल्ली विधानसभा परिसर में आयोजित की गई. इसमें एक अहम फैसला लिया गया. इस बैठक में लक्ष्मी नगर से विधायक अभय वर्मा को बीजेपी विधायक दल का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया. इस मौके पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं.

सर्वसम्मति से हुआ चयन

बैठक में विधायक दल की गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए मुख्य सचेतक की नियुक्ति पर चर्चा हुई. सभी विधायकों ने इस निर्णय का अधिकार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को सौंप दिया. प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से चर्चा कर अभय वर्मा के नाम की घोषणा की.

अभय वर्मा का राजनीतिक अनुभव

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अभय वर्मा पूर्वांचल का एक प्रमुख चेहरा हैं और कानून की गहरी समझ रखते हैं. वह 2021 से दिल्ली बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं. इसके अलावा, उन्होंने बीजेपी प्रदेश पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष और चार कार्यकाल तक दिल्ली प्रदेश बीजेपी में अहम भूमिका निभाई है.

छात्र राजनीति से सक्रिय भूमिका
अभय वर्मा की राजनीतिक यात्रा विद्यार्थी जीवन से ही शुरू हुई. वह दिल्ली विश्वविद्यालय की लॉ फैकल्टी के छात्र संघ अध्यक्ष रह चुके हैं. इसके अलावा, वह दिल्ली बार एसोसिएशन के दो बार सदस्य और एक बार अवैतनिक सचिव भी चुने गए थे. अभय वर्मा की इस नियुक्ति के बाद दिल्ली बीजेपी को विधानसभा में मजबूती मिलने की उम्मीद है. 

बता दें कि दिल्ली में सीएम के नाम के चयन के दौरान अभय वर्मा का नाम भी चर्चा में आया था, हालांकि अभय वर्मा ने साफ कर दिया था कि वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं. उन्होंने कहा कि जो संवैधानिक प्रक्रिया है, उसी के तहत मुख्यमंत्री चुना जाएगा. उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों के दम पर दिल्ली में सकारात्मक बदलाव आएंगे.

इसे भी पढ़ें: मेधा पाटकर को झटका, LG वीके सक्सेना के खिलाफ केस में नए गवाह की अर्जी कोर्ट ने खारिज की

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीड़ी, गुटखा, तंबाकू, सिगरेट सब बैन, इस राज्य ने लिया चौंकाने वाला फैसला
बीड़ी, गुटखा, तंबाकू, सिगरेट सब बैन, इस राज्य ने लिया चौंकाने वाला फैसला
'मुसलमान साथ छोड़ दें तो दो टके की पार्टी रह जाएगी', सपा पर जमकर बरसे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक
'मुसलमान साथ छोड़ दें तो दो टके की पार्टी रह जाएगी', सपा पर जमकर बरसे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक
Gaza Board of Peace: 8 मुस्लिम देश ट्रंप के फैसले के साथ, गाजा के बोर्ड ऑफ पीस में होंगे शामिल, ये रही पूरी लिस्ट
8 मुस्लिम देश ट्रंप के फैसले के साथ, गाजा के बोर्ड ऑफ पीस में होंगे शामिल, ये रही पूरी लिस्ट
क्या क्रिकेट में बैन है नंबर 69? क्या विवाद है, जानिए
क्या क्रिकेट में बैन है नंबर 69? क्या विवाद है, जानिए

वीडियोज

Top News: अभी की बड़ी खबरें | Greenland | Prayagraj | RSS | Delhi Weather Update | T20
Delhi News : दिल्ली के मंगोलपुरी में बदमाशों ने चाकू से गोदकर कर दी हत्या, लोग देखते रहे
Magh Mela 2026 : Swami Avimukteshwaranand से हो रही बदले की राजनीति ?। Pramod Krishnam
Andhra Pradesh में भीषण सड़क हादसा, बस और कंटेनर की जोरदार टक्कर | Fire News
Silver Alert | Robert Kiyosaki की चेतावनी: चांदी बनेगी अगली Global Power Metal? | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीड़ी, गुटखा, तंबाकू, सिगरेट सब बैन, इस राज्य ने लिया चौंकाने वाला फैसला
बीड़ी, गुटखा, तंबाकू, सिगरेट सब बैन, इस राज्य ने लिया चौंकाने वाला फैसला
'मुसलमान साथ छोड़ दें तो दो टके की पार्टी रह जाएगी', सपा पर जमकर बरसे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक
'मुसलमान साथ छोड़ दें तो दो टके की पार्टी रह जाएगी', सपा पर जमकर बरसे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक
Gaza Board of Peace: 8 मुस्लिम देश ट्रंप के फैसले के साथ, गाजा के बोर्ड ऑफ पीस में होंगे शामिल, ये रही पूरी लिस्ट
8 मुस्लिम देश ट्रंप के फैसले के साथ, गाजा के बोर्ड ऑफ पीस में होंगे शामिल, ये रही पूरी लिस्ट
क्या क्रिकेट में बैन है नंबर 69? क्या विवाद है, जानिए
क्या क्रिकेट में बैन है नंबर 69? क्या विवाद है, जानिए
The Raja Saab Hindi BO Lifetime: ‘द राजा साब’ बनी सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म, जानें- कितना रहा हिंदी का लाइफटाइम कलेक्शन
‘द राजा साब’ बनी सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म, जानें- कितना रहा हिंदी का लाइफटाइम कलेक्शन
अपनी ही शादी में नोट लूटने लगा दूल्हा, यूजर्स बोले- लगता है कर्जा ज्यादा होगा; देखें वीडियो
अपनी ही शादी में नोट लूटने लगा दूल्हा, यूजर्स बोले- लगता है कर्जा ज्यादा होगा; देखें वीडियो
5 बार तोड़े ट्रैफिक रूल्स तो सस्पेंड हो जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस, घर से निकलने से पहले जान लें नया नियम
5 बार तोड़े ट्रैफिक रूल्स तो सस्पेंड हो जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस, घर से निकलने से पहले जान लें नया नियम
Best Way To Eat Eggs: क्या कच्चा अंडा खाने से सच में ज्यादा ताकत मिलती है? जान लें हकीकत, वरना हो जाएगा भारी नुकसान
क्या कच्चा अंडा खाने से सच में ज्यादा ताकत मिलती है? जान लें हकीकत, वरना हो जाएगा भारी नुकसान
Embed widget