एक्सप्लोरर

Delhi: गिरफ्तारी के बाद इस्तीफा या जेल से चलानी चाहिए सरकार? CM केजरीवाल को लेकर जनमत संग्रह कराएगी AAP

Delhi Politics: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी के विधायकों और पार्षदों के साथ एक-एककर बैठक की जिसके बाद एक बड़ा फैसला लिया गया जिसकी जानकारी बाद में मीडिया को दी गई.

Delhi News: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बीते दिनों दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को समन जारी किया था. इस पर आम आदमी पार्टी (AAP) बीजेपी पर ईडी के दुरुपयोग के आरोप लगा रही हैं. आप ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर आरोप लगाया कि हमारे नेताओं को एक-एककर गिरफ्तार कर वह हमारी पार्टी को खत्म करना चाहती है. वहीं, अब आप ने देशभर में नुक्कड़ मीटिंग करने का फैसला किया गया है जिसमें रेफ्रंडम (जनमत संग्रह) कराकर लोगों से यह राय ली जाएगी कि अगर सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जाता है तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए या फिर उन्हें जेल से ही सरकार चलानी चाहिए. सीएम अरविंद केजरीवाल ने पहले आप विधायकों और फिर निगम पार्षदों के साथ बैठक की है. बैठक में जनमत संग्रह कराने का फैसला हुआ है.

दुर्गेश पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, '' मोदी जी ने एक फर्जी केस बनाया है जिसके तहत वो आम आदमी पार्टी के नेताओं को एक-एक कर गिरफ्तार कर रहे हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने सीएम केजरीवाल को भी नोटिस भेजा. मनीष जी की बेल हियरिंग के दौरान कोर्ट ने कई बार पूछा कि सबूत क्या है,  जज साहब ने यह भी कहा कि ट्रायल कोर्ट में तो आपका केस दो मिनट भी नहीं टिकेगा. हालांकि बेल नहीं हुई. हम कोर्ट का सम्मान करते हैं.''

मोदी जी हमें हरा नहीं सकते तो...- दुर्गेश पाठक
पाठक ने आगे कहा, '' मोदी जी को ये पता है कि वो आम आदमी पार्टी को चुनाव में नहीं हरा सकते, दिल्ली में 2013 में हराया, 2015 में हराया 2020 हराया, 2022 के एमसीडी में हराया पंजाब में वे हारे. जहां जहां आप जा रही है बीजेपी को नेस्तेनाबूत कर रही है. गोवा में जीत रहे हैं, गुजरात में जीत रहे हैं, मध्य प्रदेश जीत रहे हैं. इन्होंने ये समझ लिया कि अब सिर्फ और सिर्फ ये रास्ता है कि आप के नेताओं को जेल में डाला जाए और जेल से बाहर न आने दिया जाए. उनकी साजिश है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जेल में डाला जाए और जब वह जेल चले जाएं तो वह इस्तीफा दे देंगे और फिर आप को तहस-नहस कर देंगे. ये आप लोगों को तोड़ना चाहते हैं. यह प्लान एक डेढ़ साल से चल रहा है.''

विधायकों और पार्षदों ने केजरीवाल से की यह अपील
आप की आगे की तैयारी पर दुर्गेश पाठक ने कहा, ''कल विधायकों की बैठक हुई थी, सभी ने सीएम से कहा था कि आप इस्तीफा नहीं देना. हम जेल से सरकार चलाएंगे. आज पार्षदों के साथ लंबी मीटिंग चली,  सभी पार्षदों ने एक सुर में विनती की कि आप इस्तीफा देने के बारे में सोचेंगे भी नहीं. अगर मोदी जी की हिम्मत होती है आपको जेल भेजते हैं तो आपको इस्तीफा नहीं देना है. तिहाड़ से सरकार चलानी है. उनके मकसद को कामयाब नहीं होने देना है. सीएम साहब ने हमारी बातें सुनीं और आश्वासन दिया कि वह उस पर विचार करेंगे. वह देशभर में संगठन के लोगों से चर्चा करके निर्णय लेंगे.''

अपने-अपने क्षेत्र में बैठक करेंगे विधायक और पार्षद
नुक्कड़ बैठक के बारे में दुर्गेश पाठक ने बताया, ''दिल्ली के एक-एक घर में, एक एक गली में जाकर रेफ्रंडम चलाया जाएगा और लोगों से संवाद किया जएगा और उनसे पूछा जाएगा कि क्या दिल्ली के सीएम को केजरीवाल इस्तीफा देना चाहिए या तिहाड़ से सरकार चलानी चाहिए. पूरे देश में जनसंवाद होगा. हम देश में घूम घूम कर नुक्कड़ मीटिंग करेंगे. सभी पार्षद और विधायक अपने इलाके में बैठक करेंगे. देशभर की मीडिया को इनवाइट करेंगे.''  

ये भी पढ़ें-  CM Arvind Kejriwal का MCD कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, ग्रुप D-C-B को 7000, कच्चे कर्मचारियों के मिलेंगे 1200 रुपये बोनस

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget