एक्सप्लोरर

स्वाति मालीवाल ने आतिशी पर साधा निशाना तो भड़की AAP, 'इस्तीफा दें, थोड़ी भी शर्म है तो...'

Swati Maliwal News: स्वाति मालीवाल ने आतिशी को नया सीएम चुनने पर सवाल उठाया है. स्वाति का कहना है कि आतिशी के माता-पिता ने अफजल गुरु की फांसी के खिलाफ दया याचिका डाली थी.

Swati Maliwal on Atishi: आतिशी के दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुने जाने पर आम आदमी पार्टी (आप) की बागी राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने निशाना साधा है. इस पर आम आदमी पार्टी की भी प्रतिक्रिया आई है.

AAP विधायक दिलीप पांडे ने कहा है कि स्वाति मालीवाल ऐसी इंसान हैं जो AAP से राज्यसभा का टिकट लेती हैं, लेकिन बोलने के लिए स्क्रिप्ट बीजेपी से लेती हैं. अगर उनमें थोड़ी भी शर्म है तो उन्हें राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और बीजेपी के टिकट पर राज्यसभा का रास्ता चुनना चाहिए.

स्वाति मालीवाल ने क्या कहा?

इससे पहले स्वाति मालीवाल ने कहा, "दिल्ली के लिए आज बहुत दुखद दिन है. आज दिल्ली की मुख्यमंत्री एक ऐसी महिला को बनाया जा रहा है जिनके परिवार ने आतंकवादी अफजल गुरु को फांसी से बचाने की लंबी लड़ाई लड़ी. उनके माता पिता ने आतंकी अफजल गुरु को बचाने के लिए माननीय राष्ट्रपति को दया याचिकाएं लिखीं. उनके हिसाब से अफजल गुरु निर्दोष था और उसको राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया था.''

आतिशी के खिलाफ स्वाति ने जारी किया वीडियो
स्वाति मालीवाल ने आगे लिखा, "वैसे तो आतिशी मार्लेना सिर्फ ‘Dummy CM’ है, फिर भी ये मुद्दा देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है. भगवान दिल्ली की रक्षा करे." स्वाति ने वीडियो जारी कर कहा कि आतिशी के माता-पिता ने राष्ट्रपति के नाम कई दया याचिकाएं डालीं जिसमें कहा कि अफजल गुरु को फांसी ना हो. अफजल गुरु निर्दोष है. अफजल गुरु एक राजनैतिक साजिश का शिकार बन गए हैं. यह कितनी गलत बात है. यह बहुत बड़ा मुद्दा है क्योंकि वह सीएम बनेंगी. यह सीधे-सीधे देश और दिल्ली की सुरक्षा से जुड़ा हुआ मुद्दा है. भगवान बचाए दिल्ली को ऐसे मुख्यमंत्रियों से .''

बता दें कि स्वाति मालीवाल ने सीएम केजरीवाल के पीए पर गंभीर आरोप लगाते हुए आप से बगावत कर दी थी. उसके बाद से लगातार पार्टी की नीतियों को लेकर सवाल उठाती रहती हैं.

ये भी पढ़ें- CM पद की शपथ के बाद आतिशी लेंगी ये बड़ा फैसला, महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget