एक्सप्लोरर

दिल्ली CM पद की शपथ के बाद आतिशी लेंगी ये बड़ा फैसला, महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे

Delhi New CM: दिल्ली में आतिशी के सीएम बनने की राह तैयार हो गई है. विधायकों की मंजूरी के बाद वह सीएम बन रही हैं और अब सीएम बनने के बाद उनका पहला फैसला क्या होगा इस पर भी चर्चा हो रही है.

Delhi News: दिल्ली की नई सीएम पद की शपथ लेने के बाद आतिशी (Atishi) सबसे बड़ा जो फैसला लेंगे वह महिलाओं को लेकर होगा. आतिशी महिलाओं को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने से संबंधित एक योजना का क्रियान्वयन करेंगी जिसके तहत 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने का प्रावधान है. 

विधानसभा का सत्र बुलाया गया है. यह सत्र 26 और 27 सितंबर को बुलाया गया है. इसमें कुछ अहम घोषणाएं की जाएंगी. वित्तीय सहायता की योजना को बजट में पास कर लिया गया था लेकिन कैबिनेट में पास होना था. कैबिनेट की मीटिंग में फैसला किया जाएगा और विधानसभा में भी इस पर बात रखी जाएगी. दरअसल, सीएम केजरीवाल के जेल में होने के कारण यह योजना अटक गई थी. वहीं, अब योजना की घोषणा के साथ अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी चुनाव मैदान में उतरेगी.

इन राज्यों में भी हुआ है प्रयोग
बता दें कि हाल के समय में यह देखा गया है कि जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं वहां ऐसी घोषणा की गई है. हाल के समय में झारखंड और महाराष्ट्र में ऐसी घोषणा की गई है. ठीक ऐसी ही घोषणा अब दिल्ली में होनी है जहां अगले वर्ष फरवरी के महीने में चुनाव होने हैं. 

वहीं, आम आदमी पार्टी पूरी तरह से चुनाव के मोड में आ गई है. इसके लिए एक रैली प्रस्तावित है जो कि इस सप्ताह के अंत में या अगले सप्ताह होगी. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पार्टी वॉलिटियर्स को संबोधित करेंगे और उन्हें बताएंगे कि उन्होंने इस्तीफे का फैसला क्यों लिया और आतिशी का चुनाव क्यों किया. 

आप यह मान कर चल रही है कि दिल्ली में कभी भी चुनाव हो सकते हैं. विधानसभा सत्र बुलाए जाने के पीछे इसे ही कारण माना जा रहा है कि वह उन कार्यों को पूरा करे जो अरविंद केजरीवाल के जेल जाने से रुका हुआ था. महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा उन कार्यों में से एक बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Delhi New CM: आतिशी को CM पद के लिए चुने जाने पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया, उदित राज बोले- AAP ने जो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली पुलिस की रडार पर कई इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स, जानें मामला
दिल्ली पुलिस की रडार पर कई इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स, जानें मामला
E-20 ईंधन पर केजरीवाल ने सरकार को घेरा, कहा- बिना स्टडी...
E-20 ईंधन पर केजरीवाल ने सरकार को घेरा, कहा- बिना स्टडी...
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
कोर्ट के बाहर से अपहरण, मांगी करोड़ों की फिरौती; 7 आरोपी गिरफ्तार
कोर्ट के बाहर से अपहरण, मांगी करोड़ों की फिरौती; 7 आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
Saturday Box Office: दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget