एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का विरोध प्रदर्शन, BJP ने कहा, 'चोर...'

AAP Protest: आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया. इसी के खिलाफ दिल्ली में आप प्रदर्शन कर रही है.

Arvind Kejriwal News: राजधानी दिल्ली की सियासत में बीती रात हुए बड़े घटनाक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया. जिसके बाद से आम आदमी पार्टी समेत इंडिया गठबंधन के सभी दल बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमलावर हो गई है और इस गिरफ्तारी को पुरजोर विरोध कर रही है. आप का कहना है कि जब तक मुख्यमंत्री केजरीवाल की रिहाई नहीं हो जाती है तब तक उनका यह अभियान जारी रहेगा.

बीजेपी का वार

वहीं, आप नेताओं द्वारा इस विरोध और हंगामें पर दिल्ली बीजेपी की तरफ से पलटवार करते हुए कहा जा रहा है कि "चोर मचाये शोर". दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा,, "आपने चोरी की इसलिए जवाब भी आपको ही देना पड़ेगा, अरविंद केजरीवाल अगर आपने घोटाला नहीं किया होता तो जांच एजेंसी क्यों आती." उन्होंने कहा कि एक पुरानी कहावत है चोर मचाए शोर तो यह सभी चोर इकट्ठा होकर शोर मचा रहे हैं पर इससे सच्चाई बदलेगी नहीं.

कांग्रेस का बीजेपी पर निशाना

कांग्रेस ने भी इस गिरफ्तारी की निंदा की है. इस पूरे मामले में राहुल गांधी ने आप और केजरीवाल का पक्ष लेते हुए कहा, "डरा हुआ तानाशाह, एक मरा हुआ लोकतंत्र बनाना चाहता है." उन्होंने कहा कि, मीडिया समेत सभी संस्थाओं पर कब्ज़ा, पार्टियों को तोड़ना, कंपनियों से हफ्ता वसूली, मुख्य विपक्षी दल का अकाउंट फ्रीज़ करना भी ‘असुरी शक्ति’ के लिए कम था, तो अब चुने हुए मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी भी आम बात हो गई है.''

हाई कोर्ट से नहीं मिली केजरीवाल को राहत

दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में ईडी मुख्यमंत्री केजरीवाल को 9 सम्मन भेजने के बाद, कल 10वां सम्मन लेकर खुद ही पहुंची और लगभग दो घंटे चली पूछताछ के बाद उन्हें कल रात गिरफ्तार कर लिया गया.

इस मामले में सबसे पहला सम्मन ईडी ने बीते साल 2 नवम्बर 2023, दूसरा 18 दिसंबर 2023, तीसरा सम्मन 3 जनवरी 2024, चौथा 18 जनवरी, पांचवा 2 फरवरी, छठा 19 फरवरी, सातवां 26 फरवरी, आठवां 4 मार्च और नौवां सम्मन 17 मार्च को भेजा था. केजरीवाल लगातार इन सम्मनों को गैर कानूनी बता कर और अपनी गिरफ्तारी के डर से अवहेलना करते हुए आ रहे थे. 

लागातर सम्मन भेजने के बाद भी जब वे जांच में नहीं जुड़े तो ईडी कोर्ट पहुंची. जिसके खिलाफ केजरीवाल हाई कोर्ट पहुंच गए, लेकिन हाई कोर्ट से उन्हें कोई राहत नहीं मिली. जिसके बाद कल ईडी 10वां सम्मन लेकर पहुंची और पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

MP: खरजाना के गणेश मंदिर का खुला खजाना, 5 महीने में मिले लगभग 2 करोड़ रुपये, गिनती जारी

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2020 दिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी, अंकित शर्मा के भाई बोले- 'यह हमारे लिए...'
2020 दिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी, अंकित शर्मा के भाई बोले- 'यह हमारे लिए...'
Delhi Weather Update 14 July: गर्मी से परेशान रहे लोग, मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम मिजाज?
दिल्ली वेदर अपडेट, 14 जुलाई: गर्मी से परेशान रहे लोग, मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम मिजाज?
दिल्ली मेट्रो को कैसे करें बेहतर? आप भी दे सकते हैं फीडबैक, 15 जुलाई से DMRC शुरू करने जा रहा ये काम
दिल्ली मेट्रो को कैसे करें बेहतर? आप भी दे सकते हैं फीडबैक, 15 जुलाई से DMRC शुरू करने जा रहा ये काम
ताहिर हुसैन कोर्ट का फैसला सुनते ही फफक-फफकर रो पड़ा, कहा- 'इंसाफ नहीं हुआ'
ताहिर हुसैन कोर्ट का फैसला सुनते ही फफक-फफकर रो पड़ा, कहा- 'इंसाफ नहीं हुआ'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget