एक्सप्लोरर

MP: खरजाना गणेश मंदिर का खुला खजाना, मिले करीब 2 करोड़, किसी ने प्रेम पत्र भी किया 'दान'

Khajrana Ganesh Mandir: खरदाना गणेश मंदिर में लगी दान पेटी में पैसे तो चढ़ाए ही गए हैं. लोगों ने अपनी परेशानियों को भी दान किया है. दानपेटी में भक्तों की ओर से भगवान गणेश को लिखे गए पत्र भी निकले हैं.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) के सुप्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में लगी दान पेटियों से 1.72 करोड़ रुपये की राशि निकली है. अभी मंदिर की दानपेटी से निकले सिक्कों की गिनती का काम चल रहा है. लाखों नागरिकों की श्रद्धा के केंद्र खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियों से निकली दान राशि की गणना अभी भी जारी है. दान पेटियों से निकले नोटों की गिनती पूरी हो चुकी है. दान पेटियों से अब तक एक करोड़ 65 लाख रुपये की राशि निकल चुकी है, जबकि दान पेटियों से निकले लगभग 7 लाख सिक्कों की गिनती अभी जारी है.

इस तरह इस बार पांच महीने के अंतराल में खोली गई दान पेटियों से लगभग 1 करोड़ 72 लाख की राशि निकलने का अनुमान है. विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के द्वारा मंदिर के परिसर में मौजूद प्रशासनिक कार्यालय के सभागार में दान के पैसे गिनने का काम किया जा रहा है. इस पूरे काम की सीसीटीवी के माध्यम से रिकॉर्डिंग भी की जा रही है.

'मेरा प्यार मुझे दिलवा दो गणपति बप्पा'
मंदिर में लगी दान पेटी में पैसे तो चढ़ाए ही गए हैं, उसके साथ ही अपनी परेशानियों को भी दान कर दिया है. इस बार दान पेटियों से बड़ी संख्या में भक्तों द्वारा भगवान गणेश जी को अपनी परेशानी के संबंध में लिखे गए पत्र भी निकले हैं. जिन्हें गणेश जी को अर्पित कर दिया गया है. इन पत्रों में किसी ने अपने प्यार को दिलाने का आग्रह किया है तो किसी ने नौकरी मांगी है. किसी ने कर्ज से मुक्ति मांगी है तो किसी ने रईस जिंदगी मांगी है.

बंद हो गए नोट भगवान को अर्पित
मंदिर में जाकर दान पेटी में पैसा चढ़ाने वाले लोगों की मानसिकता भी उजागर होकर सामने आई है. भारत सरकार की पहल पर रिजर्व बैंक आफ इंडिया के द्वारा दो हजार रुपये के जो नोट बंद किए गए थे, वह नोट अभी भी लोगों के पास है और लोगों के द्वारा अब उन नोट का उपयोग मंदिर में भगवान को चढ़ाने में किया जा रहा है. मंदिर की दानपेटी की गणना में बंद हो चुके दो हजार के 6-7 नोट भी निकले हैं. इसी तरह विदेशी करेंसी भी निकली है. साथ ही सोने चांदी के कुछ जेवरात भी दान पेटियों से निकले हैं.

बप्पा इस दिन खेलेंगे होली
खजराना गणेश मंदिर में होली के मौके पर भगवान गणेश जी का विशेष श्रृंगार किया जाएगा. गणेश जी भी होली के दिन होली के रंग में रंगे नजर आएंगे. इस दिन भगवान गणेश जी को शक्कर पारे, मिठाईयों और विशेष प्रकार की गुजिया का भोग लगाया जाएगा. इस दिन भगवान गणेश जी को हर्बल रंग गुलाल आदि भी लगाए जाएंगे और भक्तजन आपस में फूलों और हर्बल गुलाल की होली खेलेंगे.

मंदिर के पुजारी पुनीत भट्ट ने बताया कि 24 मार्च को होली के दिन परंपरा अनुसार खजराना गणेश मंदिर में रात्रि 8 बजे होली खेली जाएगी. इसी मौके पर महाआरती का आयोजन होगा. जिसमें बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल होंगे. महाआरती के पश्चात भगवान गणेश जी को भोग लगाया जाएगा और उसके साथ ही भगवान को रंग लगाकर भक्तजनों के द्वारा रंग खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ भी ये उम्मीदवार फाइनल

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget