एक्सप्लोरर

Sanjay Singh News: 'जब तक पीएम नरेंद्र मोदी अपने पद...', हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर संजय सिंह का बड़ा बयान

Sanjay Singh News: संजय ने कहा ​कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि माधवी बुच और उनके पति धवल बुच ने 10 मिलियन डॉलर अदाणी की उन्हीं कंपनियों में लगाए , जिसकी सेबी को जांच करनी थी.

Sanjay Singh On Hindenburg New Report: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने हिंडनबर्ग की नई रिसर्च सामने आने के बाद केंद्र सरकार, सेबी अध्यक्ष और पीएम मोदी के परम मित्र पर हमला बोला है. उन्होंने कहा​ कि देश के लोगों का हजारों करोड़ रुपये डूब गए. मॉरीशस में फर्जी कंपनियां बनाकर हजारों करोड़ रुपये पूंजीपति मित्र ने निकाले. इसके लिए सिर्फ केंद्र सरकार जिम्मेदार है. 

उन्होंने कहा कि जब तक पीएम नरेंद्र मोदी अपने पद पर बने रहेंगे, तब तक इसकी निष्पक्ष जांच संभव नहीं है, इसलिए पीएम मोदी अपनेपद से इस्तीफा दें. उन्होंने इस मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की मांग की है.

लाखों करोड़ का नुकसान

संजय सिंह ने कहा कि पीएम के पूंजीपति मित्र के भ्रष्टाचार को उजागर करने की सजा छह महीने जेल के रूप में मुझे मिली. उन्होंने कहा कि जब 18 महीने पहले हिंडनबर्ग की पहली रिपोर्ट आई तो तो सभी अचंभित हुए थे. इस रिपोर्ट की वजह से देश की जनता का आठ लाख 50 हजार करोड़ रुपये डूब गए. उसी समय मैंने, इसकी जांच जेपीसी से कराने की मांग की थी. 

छोटे निवेशकों का सबसे ज्यादा नुकसान

आप सांसद संजय सिंह ने हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया के तमाम घोटालेबाजों को इकट्ठा कर मनी लॉन्ड्रिंग के माध्यम से मॉरीसस में फजी कंपनियां बनाई गई. उन्हीं कंपनियों के जरिए फर्जी कंपनियों के शेयर को ओवर वैल्यू करने के लिए विदेशों से पैसा लगाया गया. इससे छोटे निवेशकों का का नुकसान हुआ. 

विपक्ष के निशाने पर मोदी सरकार 

अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग की नई रिसर्च आने के बाद से भारत में विपक्षी दलों के नेताओं ने एक बार फिर केंद्र सरकार और अडानी पर हमला बोल दिया है. विरोधी दलों के नेताओं ने इसके लिए हिंडनबर्ग की भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की प्रमुख माधवी बुच के खिलाफ एक नई रिसर्च रिपोर्ट को आधार बनाया है. 

एससी अपने फैसले पर करे पुनर्विचार

आप सांसद संजय सिंह ने इस मसले पर नई रिपोर्ट सामने आने के बाद केंद्र और बीजेपी की अडानी से सांठगांठ को निशाने पर लिया है. उन्होंने कहा, "हिंडनबर्ग खुलासे की भनक सरकार को लग गई थी. तीन दिन पहले पीएम मोदी ने संसद का सत्र समाप्त कर दिया. मोदी सरकार सिर से पांव तक भ्रष्टाचार में डूबी है. अपने दोस्त अडानी को बचाने के लिए पीएम मोदी ने उसी SEBI अध्यक्ष से जांच कराई, जिसने घोटाला किया. शीर्ष अदालत ने अपने फैसले पर पुनर्विचार करे. 

'BJP और AAP के...', दिल्ली कांग्रेस के नेताओं की बैठक के बाद देवेंद्र यादव का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को मंजूरी, दिल्ली के छात्रों को होगा लाभ
प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को मंजूरी, दिल्ली के छात्रों को होगा लाभ
15 अगस्त पर लाल किले की हाईटेक सुरक्षा, 20 हजार जवान तैनात, 1000 CCTV
15 अगस्त पर लाल किले की हाईटेक सुरक्षा, 20 हजार जवान तैनात, 1000 CCTV
दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन AAP के छह विधायक मार्शल आउट
दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन AAP के छह विधायक मार्शल आउट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget