एक्सप्लोरर

'वक्फ बिल पर मोदी सरकार की...', JPC की गुवाहाटी टूर पर संजय सिंह का केंद्र पर हमला 

Waqf Amendment Bill 2024: संजय सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह क्या कहते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. ये लोग भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में सबसे पाखंडी और झूठे हैं.

Sanjay Singh On Waqf Bill: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वक्फ (संशोधन) विधेयक को जबरन पारित कराने की कोशिश कर रहे हैं. वे सभी संसदीय नियमों और परंपराओं को ताक पर रखकर जेपीसी में इस पर चर्चा भी नहीं कराना चाहते. 

संजय सिंह के मुताबिक, "ऐसा पहली बार हो रहा है जब सभी विपक्षी दलों ने जेपीसी दौरे का बहिष्कार किया. इसके बावजूद यह हो रहा है. विपक्ष अगर बैठक में नहीं जाता है, तो कोरम अधूरा रह जाता है."

संजय सिंह ने आगे कहा, "मुझे नहीं पता कि आज के गुवाहाटी दौरे में कोरम पूरा हो रहा है या नहीं. यह जेपीसी एक ड्रामा है. जेपीसी सिर्फ मुद्दों से ध्यान भटकाने का एक जरिया था. असलियत में मोदी सरकार जेपीसी में कोई चर्चा नहीं चाहती." 

संजय सिंह ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह क्या कहते हैं? इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. ये लोग भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में सबसे पाखंडी और झूठे हैं. ये देश में मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाते हैं और अमित शाह का बेटा दुबई के शेखों से व्यापार करता है."

एबीपी न्यूज के साथ बातचीत में यह पूछे जाने पर कि वक्फ बिल को लेकर बनी JPC टूर का विपक्ष ने बहिष्कार क्यों किया? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि JPC को बुलडोज किया जा रहा है. जबरदस्ती JPC चलाने की कोशिश की जा रही है. यह साफ हो गया है कि- 'मोदी सरकार की मंशा किसी बिल पर चर्चा कराने की नहीं है. वह सार्थक बहस नहीं चाहते हैं. वह जबरदस्ती कर इस कानून को पास करना चाहते हैं.'

इसलिए, विपक्ष के सांसदों ने इसका बहिष्कार किया है. स्पीकर को ने इसकी सूचना दे दी है. जब संसद चलेगा तब भी हम इसका बहिष्कार करेंगे

दिल्ली में अकेले लड़ेंगे चुनाव 

दिल्ली में कांग्रेस की न्याय यात्रा पर उन्होंने कहा कि वो एक राजनीतिक दल है. उनको चुनाव लड़ना है तो विरोध करने दीजिए. क्या ये तय है कि कांग्रेस और AAP का गठबंधन दिल्ली चुनाव में नहीं होगा. दिल्ली में कोई गठबंधन नहीं होगा. दिल्ली में हम अकेले चुनाव लड़ेंगे.

केरल के मुख्यमंत्री प्रियंका गांधी के जमात ए इस्लामी के समर्थन में चुनाव लड़ने पर सवाल उठाते हुए कहा कि मैंने पिनाराई विजयन जी का बयान सुना नहीं है. उनकी आपसी लड़ाई में कौन क्या बोल रहा है, उस पचड़े में हम नहीं पड़ना चाहते हैं.

'BJP सबका ध्यान भटका रही है'

आम आदमी पार्टी महाराष्ट्र में MVA के लिए प्रचार करेगी या नहीं, पर कहा कि इस चुनाव को मोदी और भारतीय जनता पार्टी असल मुद्दों से भटका कर हिंदू-मुसलमान पर केंद्रित करना चाहती है. इसलिए, 'बंटोगे तो  कटोगे' वाला नारा दिया गया है. इस देश की जनता से और महाराष्ट्र के लोगों से अपील है कि आप महंगाई के सवाल पर बेरोजगारी के सवाल पर, भारत की सेना को ठेके पर रखने के सवाल पर, मराठियों के हित में वोट करें. 

Chhath Puja 2024: 'BJP वालों ने छठ पूजा...', AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा आरोप

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी के धरने पर कांग्रेस नेता बोले, 'TMC बचती नहीं दिख रही, अब उनको राहुल गांधी...'
ममता बनर्जी के धरने पर कांग्रेस नेता बोले, 'TMC बचती नहीं दिख रही, अब उनको राहुल गांधी...'
दिल्ली में फिलहाल भीषण गर्मी से राहत, तापमान सामान्य से कम, इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में फिलहाल भीषण गर्मी से राहत, तापमान सामान्य से कम, इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
अरविंद केजरीवाल बोले, 'CBSE के चेयरमैन और सचिव को ट्रांसफर करके मोदी सरकार ने लाखों बच्चों...'
अरविंद केजरीवाल बोले, 'CBSE के चेयरमैन और सचिव को ट्रांसफर करके मोदी सरकार ने लाखों बच्चों...'
पंजाब चुनाव में कांग्रेस अपने दम पर लड़ेगी या नहीं? राज्य के प्रभारी भूपेश बघेल ने साफ की तस्वीर
पंजाब चुनाव में कांग्रेस अपने दम पर लड़ेगी या नहीं? राज्य के प्रभारी भूपेश बघेल ने साफ की तस्वीर

वीडियोज

Sansani | Crime News: खोड़ा थाने में 150 अपराधियों ने हाथ उठाकर मांगी माफी, योगी पुलिस का खौफ!
UP Police Action: मथुरा पुलिस का 'ऑन-स्पॉट' इंसाफ! | Vrindavan
UP Election 2027 | Surya Murder Case | Janhit:खोड़ा में 'असद' के नाम पर शुरू हुई वोट बैंक की सियासत!
Bharat Ki Baat | CM Yogi Speech | Akhilesh: CM Yogi की हुंकार, अखिलेश का पलटवार!
Weather Update: मौसम का क्यों बिगड़ रहा मिजाज? | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
600-700 पुरुषों ने तो कभी जानवरों ने किया रेप...ब्रिटेन में बाल यौन शोषण के काले सच! पीड़िताओं की गवाहियों से कांप उठेगी रूह
600-700 पुरुषों ने तो कभी जानवरों ने किया रेप...ब्रिटेन में बाल यौन शोषण के काले सच से कांप उठेगी रूह!
Ghaziabad News: सूर्या हत्याकांड के बाद पुलिस का एक्शन तेज, खोड़ा के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
सूर्या हत्याकांड के बाद गाजियाबाद पुलिस का एक्शन तेज, इलाके के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
IPL 2026 के बाद भी सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, इस लीग में बुरी तरह फेल
IPL 2026 के बाद भी सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, इस लीग में बुरी तरह फेल
Cocktail 2 Trailer Out: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गया शाहिद-कृति और रश्मिका का लव ट्रायंगल
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गई शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी
सीबीएसई OSM सिस्टम विवाद पर पीछे हटने के मूड में नहीं विपक्ष, शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा
सीबीएसई OSM विवाद पर पीछे हटने के मूड में नहीं विपक्ष, शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
Explained: दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए 'डक कर्व' और सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
Embed widget