एक्सप्लोरर

Chhath Puja 2024: 'BJP वालों ने छठ पूजा...', AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा आरोप

Sanjay Singh News: आप सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी वालों ने हर संभव प्रयास किया कि दिल्ली के अंदर छठ पूजा अच्छे ढंग से संपन्न न हो पाए. 

Sanjay Singh On BJP: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोक आस्था का महापर्व छठ पूरी कुशलता के साथ अच्छे ढंग से संपन्न हो गया. तमाम बाधाएं छठी मैया की पूजा में डाली गईं. बीजेपी वालों ने कई जगहों पर घाट बनने से रोका गया. कहीं-कहीं पूर्वांचल के भाइयों और उत्तर भारतीयों को लाठीचार्ज का भी सामना करना पड़ा. 

संजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी वालों ने हर प्रयास किया कि दिल्ली के अंदर छठ पूजा अच्छे ढंग से संपन्न न हो पाए. 

AAP ने सबके साथ मिलकर मनाया छठ पर्व 

इसके बावजूद दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने अरविंद केजरीवाल के कुशल नेतृत्व में पूर्वांचल के भाई-बहनों के साथ मिलकर सारा इंतजाम किया. ताकि हर्षोल्लास के साथ यह छठ का महापर्व पूर्वांचल के लोग मनाएं. यह त्योहार सिर्फ पूर्वांचल और उत्तर भारत तक सीमित नहीं रह है बल्कि देश के अलग-अलग कोनों में छठ का महापर्व मनाया जाता है. 

संजय सिंह ने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार के द्वारा दिल्ली में जिस प्रकार से दस साल से छठ घाटों, छठ पूजा का इंतजाम कराया गया, उसके कारण हमारे उत्तर प्रदेश, हरियाणा के भाई-बहन भी दिल्ली के घाटों में आकर छठ पूजा में शामिल हुए. यह भी हमारे लिए बहुत खुशी की बात है. 

1800 घाटों पर हुई छठी मैया पूजा 

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार दिल्ली में नहीं बनी थी, उस वक्त छठ की पूजा करने के लिए यहां सिर्फ 60 घाट होते थे, लेकिन पिछले दस सालों में आम आदमी पार्टी की सरकार के प्रयास से AAP के नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रयास से आज 1800 घाट ऐसे बने हुए हैं जहां छठ पूजा संपन्न हो रही है. 2014 में दिल्ली में 60 घाट थे और आज 1800 घाट हैं. 

150 स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन 

संजय सिंह ने कहा कि साउंड, लाइट, सड़कों, हिंदी और पूर्वांचल की अकादमी के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का इंतजाम भी किया गया. लगभग 150 ऐसे घाट हैं, जहां पर सरकार के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया. संजय सिंह ने कहा कि हम लोग सभी धर्मों, वर्गों का सम्मान करते हैं. देश की राजधानी दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचलियों का सम्मान करते हैं. आम आदमी पार्टी सही मायनों में सबकी पार्टी है, जो सबके हितों के हिसाब से काम करती है. 

संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक मॉडल छठ घाट बनाए थे. यहां दिल्ली सरकार ने हिंदी और पूर्वांचल की अकादमी के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का इंतजाम किया था. सभी छठ घाटों पर साफ पानी, टेंट, बिजली, शौचालय, सुरक्षा, मेडिकल सुविधा, पॉवर बैकअप, सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य सभी जरूरी व्यवस्था मुहैया कराई गई थीं.

दिल्ली में 1670 पेड़ काटने पर फिर बवाल, सौरभ भारद्वाज ने LG पर लगाया झूठ बोलने का आरोप

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Delhi Metro Stations: दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
'छात्राओं के साथ छेड़छाड़, पुलिस पर FIR की मांग', CJP के आंदोलन पर HC में सुनवाई, आया बड़ा आदेश
'छात्राओं के साथ छेड़छाड़, पुलिस पर FIR की मांग', CJP के आंदोलन पर HC में सुनवाई, आया बड़ा आदेश

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
Embed widget