एक्सप्लोरर

'BJP वालों सुन लो, अरविंद केजरीवाल अपना काम...', CM को जमानत मिलने पर संजय सिंह का बड़ा बयान

Sanjay Singh: आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी (BJP) वालों ने कहां सपना देख लिया कि सीएम अरविंद केजरीवाल फाइल पर साइन नहीं कर सकते. अब वो दिल्ली वालों का काम रोकना चाहते हैं क्या? 

Sanjay Singh News: ​सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीएम अरविंद केजरीवाल स्थायी जमानत पर जेल से बाहर आ गए हैं. उसके बाद से बीजेपी और केंद्र सरकार पर आप सांसद संजय सिंह का हमला जारी है. अब उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी वाले कह रहे हैं कि यह रोक लग गई, वो रोक लग गई. इसलिए मैं कहता हूं कि बीजेपी अनपढ़ों की जमात है. 

इससे आगे संजय सिंह ने कहा, "पहले कहते थे कि क्या किसी को बेल मिली, अब बोल रहे हैं कि जमानत ही तो मिली है. अब दिल्ली वाले तुम्हारी जमानत जब्त कराएंगे. फिर कहेंगे जमानत ही तो जब्त हुई है. बेशर्मी का रिकॉर्ड कोई बना सकता है तो वो है ये बेशर्म झूठा पार्टी." 

उन्होंने आगे कहा, "बीजेपी वालों ने कहां सपना देख लिया कि सीएम अरविंद केजरीवाल साइन नहीं कर सकते. दिल्ली वालों का काम रोकना चाहते हो. ऑर्डर पढ़ा है क्या? दिल्ली सीएम के पास कोई विभाग नहीं है." 

दिल्ली मुख्यमंत्री सीएम अरविंद केजरीवाल उन्हीं फाइलों पर दस्तखत करते हैं जो एलजी के पास जाती है और उस पर कोई रोक नहीं है. उन्होंने कहा, "बीजेपी वालों सुन लो, सीएम के रूप में अरविंद केजरीवाल काम करते रहेंगे. न सरकार का काम सुप्रीम कोर्ट ने रोका है, न केजरीवाल का काम."

'सीएम की गिरफ्तारी बीजेपी की साजिश' 

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने जो जमानत दी और उसमें जो बातें लिखी है, उससे साबित होता है कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की साजिश थी. कोर्ट ने वही बातें कही, जो हम पहले दिन से कहते आ रहे हैं. अरविंद केजरीवाल को जेल भेजना, AAP को खत्म करना, विधायकों को तोड़ना अमित शाह का उद्देश्य है. 

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में AAP पूरी मजबूती से खड़ी रही. न दिल्ली में हमें तोड़ पाए, न पंजाब में और न ही एमसीडी में. अरविंद केजरीवाल ने हौसले के साथ जेल की चारदीवारी के पीछे लड़ना स्वीकार किया, झुकना स्वीकार नहीं किया. 

'पुतिन को दे रहे हैं सफाई' 

आप सांसद संजय सिंह ने बैन के बावजूद पटाखे जलाने के बीजेपी के आरोपों पर कहा कि बीजेपी को लेकर देश को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है. अपने आप को योद्धा और हीरो बताने वाले प्रधानमंत्री के सुरक्षा सलाहकार पुतिन को सफाई दे रहे हैं. वो देखकर एक-एक भारतीय का सिर शर्म से झुक गया. सबसे बड़े लोकतंत्र का प्रधानमंत्री किसी भी देश की यात्रा करने जाए, तो वो 140 करोड़ लोगों के प्रधानमंत्री हैं. पहले कहते थे कि हमारी सरकार ने युद्ध रुकवा दिया और अब सफाई दे रहे हैं. वे 140 करोड़ लोगों के प्रधानमंत्री हैं.

Sitaram Yechury: सीताराम येचुरी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे संजय सिंह और मनीष सिसोदिया, जानें क्या कहा?

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में CAPF की तैनाती पर उठे सवाल, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में CAPF की तैनाती पर उठे सवाल, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
'राहुल गांधी जी, हमारी दुकान खराब मत करो', रैली पर व्यापारियों ने जताई नाराजगी
'राहुल गांधी जी, हमारी दुकान खराब मत करो', रैली पर व्यापारियों ने जताई नाराजगी
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
दिल्ली: BS-IV गाड़ियों की एंट्री पर रोक का विरोध, ट्रांसपोर्टर्स ने रखी 3 मांगें
दिल्ली: BS-IV गाड़ियों की एंट्री पर रोक का विरोध, ट्रांसपोर्टर्स ने रखी 3 मांगें

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget