एक्सप्लोरर

Delhi: सीएम केजरीवाल पर BJP नेता कपिल मिश्रा का तंज, कहा- 'अब भी संभल जाएं...हो सकता है...'

Delhi News: कपिल मिश्रा ने कहा कि सीएम केजरीवाल और उनके नेताओं को अब भी संभल जाने की जरूरत है. दिल्ली के लोगों के विकास के ऊपर ध्यान देने की जरूरत है. हो सकता है कि इससे उनके पाप कुछ कम हो जाएं.

Kapil Mishra attacks Arvind Kejriwal: दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में पिछले महीने 26 फरवरी को सीबीआई (CBI) द्वारा गिरफ्तार किए गए पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को सीबीआई की रिमांड अवधि पूरी हो जाने के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया है. इस दौरान उन्होंने बेल की अर्जी दी लेकिन नाकाम रहे. सिसोदिया को कोर्ट से कब राहत मिलती है ये तो वक्त बताएगा लेकिन इस बीच आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) और केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के खिलाफ विपक्षी पार्टियां काफी हमलावर बनी हुई हैं.

'भ्रष्टाचारियों को छुड़ाने की नाकाम कोशिश में लगे केजरीवाल'

आम आदमी पार्टी के पुराने साथी और वर्तमान में बीजेपी के नेता कपिल मिश्रा ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने जमकर केजरीवाल पर निशाना साधा है. वीडियो में उन्होंने कहा है कि केजरीवाल की हालत चोरी के बाद पकड़े गए डरे व्यक्ति जैसी हो गयी है, वो बिल्कुल ही हताश और घबराए हुए नजर आ रहे हैं. इसलिए वो अपने भ्रष्टाचारी मंत्रियों को किसी भी तरह से छुड़ाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं.

'सिसोदिया को छुड़ाने में सरकारी पैसों का हो रहा दुरुपयोग'

कपिल मिश्रा ने कहा कि भ्रष्टाचारियों को छुड़ाने के लिए केजरीवाल हर तरह के हथकंडे अपना रहे हैं फिर चाहे वो नियमों को ताक पर रख कर सरकारी पैसों का दुरुपयोग कर बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाना हो या उनके पक्ष में प्रचार करना हो या फिर सरकारी पैसों को खर्च कर उनकी जमानत के लिए वकीलों को लगाना हो. इसके अलावा वो छोटे-छोटे मासूम बच्चों का भी सहारा ले रहे हैं, जिससे बड़े घोटालों को अंजाम देने वाले उनके भ्रष्टाचारी साथियों को रिहाई मिल सके. मिश्रा ने आगे कहा कि और तो और वो नेशनल चैनल पर आकर 10 मिनट तक राष्ट्र के नाम संदेश में सिसोदिया की रिहाई की गुहार लगाते हैं, जबकि अपने पूरे वक्तव्य में वो शराब घोटाले पर एक शब्द भी नहीं बोल पाये.

'अब भी संभल जाए सरकार और दिल्ली के विकास पर दे ध्यान'

 कपिल मिश्रा ने कहा कि सीएम केजरीवाल को जवाब देना होगा कि कैसे घोटाला हुआ, किसने पैसे खाये और किसने घोटाला किया? उन्होंने कहा कि केजरीवाल और उनके नेताओं को अब भी संभल जाने की जरूरत है और दिल्ली और दिल्ली के लोगों के विकास के ऊपर ध्यान देने की जरूरत है. हो सकता है कि इससे उनके पाप कुछ कम हो जाएं लेकिन केजरीवाल ऐसा कुछ करते नहीं दिख रहे हैं.

'मुख्यमंत्री केजरीवाल भी जाएंगे जेल'

 केजरीवाल को इन भ्रष्टाचारों की जड़ बताते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से 9 महीनों से सत्येंद्र जैन और अब मनीष सिसोदिया जेल में बंद हैं, आने वाले दिनों में उनके साथी और आका अरविंद केजरीवाल भी जेल जाएंगे और ये हो कर रहेगा.

यह भी पढ़ें: Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए जरूरी सूचना, 8 मार्च को येलो लाइन पर एक सेक्शन रहेगा बंद, पढ़ें डिटेल

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सत्यम पंडित गिरफ्तार नहीं हुआ तो...', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज की चेतावनी
'सत्यम पंडित गिरफ्तार नहीं हुआ तो...', सौरभ भारद्वाज की चेतावनी
दिल्ली में आज भी बरसेंगे बादल, तापमान में गिरावट से लोगों को राहत
दिल्ली में आज भी बरसेंगे बादल, तापमान में गिरावट से लोगों को राहत
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उन्हें तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उन्हें तो...'

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget