एक्सप्लोरर

Delhi Exit Poll 2024: एग्जिट पोल के आंकड़ों पर संजय सिंह बोले, 'यह साफ तौर पर दिख रहा है कि...'

Delhi Exit Poll 2024: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि सबसे अजीब बात यह है कि सभी सर्वेक्षण प्रत्येक राज्य के लिए लगभग समान नंबर दे रहे हैं.

Delhi Exit Poll 2024: आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एग्जिट पोल के नतीजों को खारिज करते हुए कहा कि ये फर्जी है. उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा कि यह साफ तौर पर दिख रहा है कि ये सारे एग्जिट पोल फर्जी हैं. जाहिर है ये दर्शाए गए आंकड़े  संभव ही नहीं है. ये बात तो सर्वे एजेंसी भी जानती है.

उन्होंने कहा, ''सबसे अजीब बात यह है कि सभी सर्वेक्षण प्रत्येक राज्य के लिए लगभग समान नंबर दे रहे हैं. आम तौर पर इसमें व्यापक विविधताएं होती हैं. इसलिए प्रत्यक्ष रूप से सभी एग्जिट पोल में हेरफेर किया गया है.' लेकिन क्यों?''

उन्होंने आगे कहा, ''1. क्या उन्होंने ईवीएम या प्रक्रिया में हेरफेर किया है कि वास्तव में उन्हें ये सीटें मिलेंगी और वे आज इसे उचित ठहरा रहे हैं? 2. क्या वे नौकरशाही पर कुछ गलत करने के लिए दबाव डालने का संदेश भेज रहे हैं? शायद गिनती आदि के दौरान? 3. क्या वे क्षेत्रीय दलों को उनकी ओर जाने के लिए दबाव बनाने वाला  संदेश भेज रहे हैं? 4. यदि वास्तविक संख्या कम है, तो तुरंत भाजपा के भीतर विद्रोह हो जाएगा. क्या तत्काल विद्रोह को दबाने के लिए इन एग्ज़िट पोल में हेरफेर किया गया है?''

एबीपी-सी वोटर एग्जिट पोल

एबीपी-सी वोटर एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली में कांग्रेस-आप गठबंधन को फायदा मिलता दिख रहा है, हालांकि बीजेपी की सीटें अधिक हैं. कुल सात सीटों में बीजेपी को 4 से छह सीटें और कांग्रेस-आप गठबंधन को एक से तीन सीटें मिल सकती है.

संजय सिंह ने तंज कसते हुए कहा, ''Exit poll के नतीजों में बीजेपी को अखंड भारत से 700 सीटें. भारत - 200, पाकिस्तान - 100, अफगानिस्तान - 70, बांग्लादेश - 70, श्रीलंका - 50, भूटान - 50, नेपाल - 50 थाईलैंड - 50,  इंडोनेशिया - 30 और ईरान - 30.''

Axis My India: मनोज तिवारी vs कन्हैया कुमार में किसकी बढ़ेंगी टेंशन? एग्जिट पोल ने चौंकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
अभिजीत दीपके का दावा, 'मैं जहां ठहरा हूं, वहां अंडरकवर कॉप्स...'
अभिजीत दीपके का दावा, 'मैं जहां ठहरा हूं, वहां अंडरकवर कॉप्स...'
जामिया के हॉस्टल में खाने पर HC सख्त, छात्रा को हुआ था टाइफाइड, मांगा जवाब
जामिया के हॉस्टल में खाने पर HC सख्त, छात्रा को हुआ था टाइफाइड, मांगा जवाब
16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा CP का सेंट्रल पार्क, CJP के कार्यक्रम से पहले फैसला
16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा CP का सेंट्रल पार्क, CJP के कार्यक्रम से पहले फैसला

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget