एक्सप्लोरर

Axis My India: मनोज तिवारी vs कन्हैया कुमार में किसकी बढ़ेंगी टेंशन? एग्जिट पोल ने चौंकाया

Delhi Exit Poll 2024: सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कन्हैया कुमार को लेकर उत्तर-पूर्व दिल्ली में जनता का क्या रुख रहा? एग्जिट पोल ने तस्वीर साफ कर दी है.

राजधानी दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से उत्तर-पूर्व दिल्ली के नतीजों पर सबकी निगाहें हैं क्योंकि यहां से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं.महत्वपूर्ण बात ये है कि बीजेपी ने बाकी छह सीटों पर अपने सांसदों का टिकट काट दिया लेकिन मनोज तिवारी पर अपना भरोसा बरकरार रखा और उन्हें फिर से मैदान में उतारा.

वहीं, उनके सामने कांग्रेस ने कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) को प्रत्याशी बनाया. कन्हैया कुमार के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बनते ही इस सीट की और चर्चा होने लगी. इंडिया गठबंधन दावा कर रही है कि कन्हैया ने मनोज तिवारी को कड़ी टक्कर दी है. हालांकि एग्जिट पोल के नतीजे कुछ और ही बयां कर रहे हैं. इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के सर्वे में चौंकाने वाली बात सामने आई है. 

एक्सिस माई इंडिया के चीफ प्रदीप गुप्ता का कहना है कि कन्हैया कुमार, मनोज तिवारी के सामने मुकाबले में कहीं नहीं हैं. इंडिया टुडे से बातचीत में प्रदीप गुप्ता ने कहा, '' उत्तर-पूर्व दिल्ली पर मनोज तिवारी आगे चल रहे हैं. वहां मनोज तिवारी के पक्ष में हवा नहीं बल्कि एसी चल रहा है. कन्हैया मुकाबले में उनके करीब नहीं हैं.''

2019 में बढ़ा था बीजेपी का वोट शेयर
एक्सिस माई इंडिया अपने सर्वे में दिल्ली में बीजेपी को 6-7 सीटें दे रही है जबकि कांग्रेस को 0-1 सीट मिल सकती है. वोट शेयर की बात करें तो दिल्ली में बीजेपी को 54 प्रतिशत, कांग्रेस को 19 प्रतिशत और आप को 25 प्रतिशत वोट मिलते दिख रहे हैं. 2019 के चुनाव की बात करें तो बीजेपी को 56.86 प्रतिशत, कांग्रेस को 22.51 प्रतिशत और आप को 18.11 प्रतिशत वोट मिले थे. माना जा सकता है कि कांग्रेस और आप के साथ आने से बीजेपी के वोट शेयर पर असर पड़ रहा है. 

दिल्ली की सभी सात सीटें बीते दो चुनावों से बीजेपी जीतती आ रही है. 2014 के चुनाव में बीजेपी को 46.40 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि आप के खाते में 32.90 वोट गए थे. वहीं, कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही थी और 15.10 प्रतिशत मतदाताओं ने उसके समर्थन में वोट डाला था.

य़े भी पढे़ं- Exit Poll 2024: 'BJP को अखंड भारत से 700 सीटें', लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर संजय सिंह का तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget