एक्सप्लोरर

दिल्ली में कूड़ा उठवाने पर चार्ज को लेकर AAP का आरोप, 'MCD कमिश्नर ने BJP के दबाव में लिए फैसले'

एमसीडी कमिश्नर ने दिल्ली में यूजर चार्जेज यानि कूड़ा उठाने का शुल्क लगाने का फैसला लिया है. आप का आरोप है कि अब हर घर से 50 से 250 रुपये तक कूड़ा उठाने के नाम पर वसूला जाएगा. 

आम आदमी पार्टी (AAP) के एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने निगम आयुक्त के फैसले पर सवाल खड़े करते हुए यूज़र चार्ज वापस लेने की मांग की है. मेयर ने कमिश्नर को विस्तृत आदेश दिया है कि वो तत्काल यूजर चार्जेज की अधिसूचना को वापस लेकर इसे निरस्त करें, लेकिन अफसर बता रहे हैं कि हाउस टैक्स के जरिए यूजर चार्जेज को लागू करने के लिए बीजेपी का उन पर बहुत दबाव है.

पाठक ने कहा, ''बीजेपी ने सत्ता में आते ही लूट शुरू कर दी है. पहले लंबे-लंबे पावर कट शुरू किए और निजी स्कूलों में फीस वृद्धि करने के बाद अब इनकी नजर एमसीडी पर है. अगर यूजर चार्ज लेने का आदेश वापस नहीं होता है तो आम आदमी पार्टी पूरी दिल्ली में आंदोलन करेगी.'' 

विचार-विमर्श के बिना जारी किया आदेश
दुर्गेश पाठक ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि इनकी गंदी नीयत एमसीडी (दिल्ली नगर निगम) के ऊपर आ गई है. पूरी दिल्ली को पता है कि एमसीडी के कमिश्नर को बीजेपी के एलजी नियुक्त करते हैं. एमसीडी के कमिश्नर ने दो दिन पहले मेयर, सदन और राजनीति दलों से विचार-विमर्श किए बिना ही पूरे दिल्लीवालों पर यूजर चार्जेज लगा दिए यानि कूड़ा उठाने का शुल्क लगा दिया. अब हर घर से 50 से 250 रुपये तक कूड़ा उठाने के नाम पर वसूला जाएगा. 

दुर्गेश पाठक का कहना है कि जब तक दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार थी, हमने कूड़े पर शुल्क लगाना रोक रखा था. हमारे मेयर ने इसे रोकने के लिए सारी चीजें कर रखी थीं. लेकिन रविवार को आनन- फानन में एमसीडी के सदन में बिना कोई प्रस्ताव लाए और एमसीडी के मेयर को बिना जानकारी दिए ही यूजर चार्जेज लेने की अधिसूचना जारी कर दी गईं. 

हाउस टैक्स पर क्या है दावा?
उन्होंने कहा, ''सोमवार को दिल्ली के मेयर महेश खिची ने कमिश्नर को एक विस्तृत आदेश जारी कर कहा कि यूजर चार्जेस को तुरंत निरस्त किया जाए और इसे खत्म किया जाए. लेकिन बीजेपी कमिश्नर पर लगातार दबाव बना रही है और कह रही है कि इसे लागू करना ही होगा. हमारे कई ऑफिसर्स से बात हुई. वो कह रहे हैं कि ऊपर से बहुत ज्यादा दबाव है कि ये यूजर चार्जेज हाउस टैक्स के माध्यम से लागू कराए जाएं.'' 

दुर्गेश पाठक ने कहा कि पिछले हाउस में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में बड़े पैमाने पर हाउस टैक्स में छूट देने के लिए प्रस्ताव पास किया था. लेकिन उस प्रस्ताव का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया जा रहा हैं. 

दुर्गेश पाठक का आरोप है कि कमिश्नर उस फाइल को अपने पास दबाकर बैठे हैं. इसके लिए मेयर, डिप्टी मेयर और सदन के नेता लगातार संघर्ष कर रहे हैं ताकि उस नोटिफिकेशन को लागू करके दिल्लीवालों को फायदा दिया जाए. 

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली वालों को मिलेगी बड़ी राहत, ऑफलाइन मिलेंगे रजिस्ट्री के डॉक्यूमेंट्स
दिल्ली वालों को मिलेगी बड़ी राहत, ऑफलाइन मिलेंगे रजिस्ट्री के डॉक्यूमेंट्स
जामिया में छात्र आंदोलन तेज, यूनियन समेत 3 मांगों पर प्रदर्शन, प्रशासन पर गंभीर आरोप
जामिया में छात्र आंदोलन तेज, यूनियन समेत 3 मांगों पर प्रदर्शन, प्रशासन पर गंभीर आरोप
दिल्ली में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई SI की जान
दिल्ली में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई SI की जान
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर गुलाम नबी आजाद का पलटवार, बोले- पाकिस्तान भारत का दुश्मन
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर गुलाम नबी आजाद का पलटवार, बोले- पाकिस्तान भारत का दुश्मन

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
रेड लेडी पपीते की खेती से होगी मोटी कमाई! जानें लागत और मुनाफे का गणित
रेड लेडी पपीते की खेती से होगी मोटी कमाई! जानें लागत और मुनाफे का गणित
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
Embed widget