एक्सप्लोरर

Delhi: UN के मंच पर आतिशी ने पेश किया 'दिल्ली मॉडल',अरविंद केजरीवाल ने की जमकर तारीफ

आप नेता आतिशी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन में "केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस" को पेश किया. इस दौरान उन्होंने दिल्ली सरकारी की नीतियों की जमकर तारीफ की.

नई दिल्ली:  दिल्ली के कालकाजी से विधायक आतिशी ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के वैश्विक मंच पर "केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस" को पेश किया. इस दौरान आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने दिखाया कि 30 मिलियन जनता वाले शहर में उच्च गुणवत्ता वाली पब्लिक सर्विस प्रदान करना संभव है

विश्व निकाय के नए शहरी एजेंडा को लागू करने के लिए बोगोटा और बार्सिलोना के मेयरों के साथ ‘ बेस्ट प्रैक्टिसेस ऑफ लीडिंग लोकली’ पर बोलते हुए, आतिशी ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने "स्थिरता और वित्तीय विवेक" के साथ "समानतावादी विकास" का संतुलन बनाया.

आप विधायक ने यूएनजीए के मंच पर की दिल्ली सरकार की जमकर तारीफ

आप विधायक ने कहा, "दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार ने दिखाया है कि एक सरकार अपने सभी नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाली सार्वजनिक सेवाएं प्रदान कर सकती है और फिर भी वित्तीय रूप से जिम्मेदार हो सकती है. और यही सार्वजनिक सेवाएं हैं, जो वास्तव में, अधिक से अधिक आर्थिक विकास की ओर ले जाती हैं."

आतिशी ने अपने संबोधन का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया

आतिशी ने अपने संबोधन का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए कहा था, “ दिल्ली सरकार का मॉडल” सम्सयाओं के सॉल्यूशन के लिए एक दृष्टिकोण पेश करता है. वहीं उन्होंने कहा, “ केजरीवाल सरकार के दिल्ली में किए गए बदलाव को संयुक्त राष्ट्र महासभा के सामने रखने बेहद गर्व की बात है. मेरा मानना है कि ‘दिल्ली मॉडल’ समस्याओं का समाधान पेश कर सकता है जिससे कई देश जूझ रहे हैं.

केजरीवाल ने आतिशी के संबोधन को रीट्वीट कर कही ये बात

वहीं आतिशी के वीडियो को रीट्वीट करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “भारत के लिए गौरव का क्षण. दिल्ली और आप ने भारतीयों को गौरवान्वित किया है. दुनिया अब शहरी शासन के कई क्षेत्रों में समाधान के लिए दिल्ली की ओर देख रही है। दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए हम सभी एक दूसरे से सीखेंगे.”

केजरीवाल ने यूएनजीए को संबोधित करने के लिए आतिशी की काफी सराहना भी की.

ये भी पढ़ें

Delhi-NCR Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में 'लू' की लहर से नहीं मिलेगी अभी राहत, इस दिन से हो सकती है बारिश, प्रदूषण बढ़ा

Delhi: पांच साल की बच्ची की मौत के बाद माता-पिता ने दान किए बेटी के ऑर्गन, गमगीन पिता ने कही दिल छू लेने वाली बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को मंजूरी, दिल्ली के छात्रों को होगा लाभ
प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को मंजूरी, दिल्ली के छात्रों को होगा लाभ
15 अगस्त पर लाल किले की हाईटेक सुरक्षा, 20 हजार जवान तैनात, 1000 CCTV
15 अगस्त पर लाल किले की हाईटेक सुरक्षा, 20 हजार जवान तैनात, 1000 CCTV
दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन AAP के छह विधायक मार्शल आउट
दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन AAP के छह विधायक मार्शल आउट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
टेस्ट की एक पारी में 300 रन बनाने वाले भारतीय, सिर्फ 2 खिलाड़ी कर पाए ऐसा
टेस्ट की एक पारी में 300 रन बनाने वाले भारतीय, सिर्फ 2 खिलाड़ी कर पाए ऐसा
AR Rahman के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
E20 के बीच डीजल कारों पर बढ़ा फोकस, जानें Venue Diesel खरीदना कितना सही?
E20 के बीच डीजल कारों पर बढ़ा फोकस, जानें Venue Diesel खरीदना कितना सही?
Embed widget