एक्सप्लोरर

दिल्ली में महिला मतदाताओं पर AAP की पैनी नजर, साधने के लिए बनाई माइक्रो मैनेजमेंट रणनीति

Delhi Election 2025: आप ने महिला मतदाताओं को साधने के लिए एक प्रभावी माइक्रो मैनेजमेंट रणनीति तैयार की है. पार्टी की महिला विंग दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में छोटी-छोटी बैठकों का आयोजन कर रही है.

AAP Delhi Assembly Election Preparation: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, महिला मतदाताओं को साधने के लिए आम आदमी पार्टी ने एक प्रभावी माइक्रो मैनेजमेंट रणनीति तैयार की है. इसके तहत, दिल्ली सरकार के कार्यों को महिलाओं तक पहुंचाने के लिए आम आदमी पार्टी की महिला विंग दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में छोटी-छोटी बैठकों का आयोजन कर रही है, जिसमें महिलाओं से सीधा संवाद किया जा रहा है. 

इस अभियान को सफल बनाने के लिए आम आदमी पार्टी ने महिला विंग के पांच हजार ग्रुप बनाए हैं, जिनमें प्रत्येक ग्रुप में 8 महिलाएं शामिल हैं. हर ग्रुप को 10 महिलाओं से संवाद स्थापित करने की जिम्मेदारी दी गई है। इस तरह महिलाओं का यह ग्रुप दिनभर में तीन से चार बैठक करता है। बैठक में महिलाओं को केजरीवाल के काम और उसका महिलाओं को हो रहे फायदे की जानकारी दी जाती है.  साथ ही यह भी बताया जाता है कि जहां बीजेपी सरकारें हैं, वहां महिलाओं को किस तरह की सुविधा नहीं है.

महिलाओं का साथ आवश्यक है
महिलाओं को आम आदमी पार्टी की सरकार होने के फायदे गिनाए जाते हैं। AAP का मानना है कि 2015 और 2020 के परिणाम को दोहराना है तो महिलाओं का साथ आवश्यक है. महिला विंग बैठक में महिलाओं से मिल रहे मशवरे को भी पार्टी हाईकमान तक पहुंचा रही है.

परिवार को सशक्त बनाया है
महिला विंग की कार्यकर्ता दिल्ली के हर कॉलोनी, मोहल्ले और गलियों में जाकर महिलाओं के ग्रुप के साथ बैठकें कर रही हैं ताकि सभी लोगों को AAP सरकार की नीतियों और उनके प्रभावों के बारे में विस्तार से समझाया जा सके. इन बैठकों में महिलाओं को बताया जा रहा है कि किस तरह दिल्ली सरकार की मुफ्त बिजली, पानी और बसों में मुफ्त सफर की योजनाओं ने उन्हें और उनके परिवार को सशक्त बनाया है.

रणनीति बनाने में मिल रही है मदद 
इसके अलावा, बच्चों की शिक्षा, बुनियादी सुविधाओं और परिवहन पर महिलाओं के हजारों रुपये बच रहे हैं, जिससे उनका जीवन बेहतर हो रहा है. महिलाओं से मिल रहे फीडबैक को भी ग्रुप के सदस्य AAP के उच्च पदाधिकारियों तक पहुंचा रहे हैं, जिससे महिलाओं के हिसाब से पार्टी को अपनी रणनीति बनाने में मदद मिल रही है.

इस रणनीति के अंतर्गत महिलाओं को यह भी प्रोत्साहित किया जा रहा है कि वे उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और हरियाणा सहित अन्य राज्यों में अपने रिश्तेदारों से संपर्क कर वहां की बिजली दरों और अस्पतालों, स्कूलों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करें.

मतदाता दिल्ली सरकार के विकास कार्यों को समझे
इस अभियान के तहत पूरी दिल्ली में 50 हजार से अधिक बैठकों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सीधे लोगों से संवाद करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि दिल्ली का हर मतदाता दिल्ली सरकार के विकास कार्यों को समझे. आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय का कहना है कि दिल्ली सरकार की योजनाओं का महिलाओं को खुब लाभ मिलता है.

प्रतिमाह 5-10 हजार की बचत होती है
मुफ्त बस सफर, फ्री और अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य से उनकी प्रतिमाह 5-10 हजार की बचत होती है, जिसका इस्तेमाल वह अपनी अन्य जरूरतों को पूरा करने में करती हैं. दिल्ली सरकार जल्द ही महिलाओं को एक हजार रुपये भी देने वाली है. इन सब कारणों से महिलाओं के अंदर आम आदमी पार्टी को लेकर काफी सकारात्मकता है. इसी को पूरी तरह से पार्टी से जोड़ने के लिए महिला विंग की छोटी बैठकें आयोजित कराई जा रही.

ये भी पढ़ें: दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को दी बड़ी राहत, दंगे से जुड़ी एक FIR की रद्द

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत पर सोनम वांगचुक की पत्नी ने पूछा ये सवाल, सब हैरान
बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत पर सोनम वांगचुक की पत्नी ने पूछा ये सवाल, सब हैरान
पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार
पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार
'मुझे उम्मीद है कि वे नहीं रुकेंगे' पीएम आवास की ओर मार्च से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मुझे उम्मीद है कि वे नहीं रुकेंगे' पीएम आवास की ओर मार्च से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
अरविंद केजरीवाल के मार्च से पहले सुरक्षा सख्त, RAF के जवान तैनात
अरविंद केजरीवाल के मार्च से पहले सुरक्षा सख्त, RAF के जवान तैनात

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Old Coin: पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
Embed widget