एक्सप्लोरर

सड़क पर नमाज को लेकर BJP के करनैल सिंह ने लिखी चिट्ठी, AAP विधायक जुबैर अहमद बोले, 'इन लोगों को...'

Delhi News: आप विधायक जुबैर अहमद ने कहा, "बीजेपी वालों को नमाज से, मीट शॉप से, हर चीज से दिक्कत है. जब मुद्दे की बात नहीं करनी होती तो बीजेपी वाले धर्म की राजीनित करने लगते हैं."

AAP on Karnail Singh Letter to Delhi Police Commissioner: दिल्ली में नवरात्रि से पहले नॉन-वेज को लेकर सियासत बढ़ गई है. एक ओर बीजेपी के विधायक मांग कर रहे हैं कि 10 दिनों के लिए पूरे दिल्ली में मांस-मछली की बिक्री पर बैन लगना चाहिए, तो दूसरी ओर विपक्षी दल के नेता इस मांग को निराधार बताते हुए कह रहे हैं कि यह मांस-मछली के साथ शराब पर भी बैन करना चाहिए. 

वहीं, कांग्रेस विधयाक इमरान मसूद ने ऐसा बयान दिया, जिससे आम आदमी पार्टी के विधायक चौधरी जुबैर अहमद भड़क गए. हाल ही में इमरान मसूद ने कहा था कि अगर 10 दिन तक मांस-मछली नहीं खाएंगे तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा. इसपर आप विधायक चौधरी जुबैर अहमद ने कहा, "मुसलमानों का बहुत बड़ा तबका नॉन वेज खाता भी नहीं है, लेकिन तुम तय थोड़े ही न करोगे कि किसको क्या खाना है क्या नहीं खाना है?"

न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए चौधरी जुबैर अहमद ने कहा, "कश्मीर से कन्याकुमारी तक हर जगह की भौगोलिक स्थिति के हिसाब से लोग खाना खाते हैं. अब बीजेपी के विधायक तय करेंगे कि दिल्ली के अंदर कौन क्या खाएगा और क्या नहीं?"

'नमाज पढ़ने पर भी आपत्ति'- आप विधायक
इसके अलावा, दिल्ली के शकूर बस्ती से बीजेपी विधायक करनैल सिंह ने सड़कों पर नमाज पढ़े जाने को लेकर आपत्ति जताई और दिल्ली पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी लिखकर बताया है कि सड़कों पर नमाज पढ़े जाने से लोगों को परेशानी होती है. उन्होंने यह चिट्ठी रमजान के पाक महीने के बीच में लिखी है. इसको लेकर आप विधायक जुबैर अहमद भड़क गए हैं. 

चौधरी जुबैर अहमद ने कहा, "इन्हें कभी अजान से दिक्कत होती है, कभी नमाज से होती है, कभी मीट की दुकानों से दिक्कत होती है. इन्हें केवल दिक्कत ही दिक्कत है और कुछ नहीं है. जब मुद्दे की बात नहीं करनी होती और लोगों को भटकाना होता है, तो धर्म की राजनीति पर आ जाते हैं."

असल सवालों से भटकाने के लिए धर्म की राजनीति- आप विधायक
वहीं, बीजेपी की रेखा गुप्ता सरकार पर तंज कसते हुए आप विधायक ने कहा, "जब तुमसे 2500 का सवाल होना चाहिए था, दिल्ली के विकास का सवाल होना चाहिए था, दिल्ली में सीवर व्यवस्था खराब हो रही है, इन सबको आप संभाल नहीं पा रहे हैं. इन सब पर सवाल होना चाहिए था, तो आप लोग धर्म की राजनीति कर रहे हैं."

'धर्म की बात बंद हो जाए तो बीजेपी की राजनीति खत्म'- चौधरी जुबैर अहमद
चौधरी जुबैर अहमद यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे कहा, "मुख्यमंत्री सदन के अंदर बशीर बद्र के शेर सुना रही हैं. प्रधानमंत्री देश के मुस्लिम समाज में राशन किट बांट रहे हैं और उन्हीं के चंद विधायक माहौल खराब करने का काम कर रहे हैं. ये वही लोग करते हैं जिनके पास अपना काम बताने के लिए कुछ नहीं होता है. इससे कुछ नहीं होगा, ये नफरत की राजनीति करते हैं. अगर धर्म की बात करने पर दो साल के लिए बैन लगा दिया जाए तो इनकी सारी राजनीति खत्म हो जाएगी."

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान इन्होंने राजनीति, क्राइम और हेल्थ-लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी न्यूज के डिजिटल विंग में अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा को इतिहास, साहित्य और कविताएं पढ़ने में रुचि है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संस्था की निष्पक्षता पर सवाल...', जज स्वर्ण कांता शर्मा के फैसले पर सौरभ भारद्वाज का आया बयान
'संस्था की निष्पक्षता पर सवाल...', जज स्वर्ण कांता शर्मा के फैसले पर सौरभ भारद्वाज का आया बयान
दिल्ली में RBI के रिटायर्ड कर्मचारी के मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा, 24 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में RBI के रिटायर्ड कर्मचारी के मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा, 24 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में प्रचंड गर्मी का दौर जारी, आने वाले दिनों में होगा बुरा हाल, जानें IMD अपडेट
दिल्ली-NCR में प्रचंड गर्मी का दौर जारी, आने वाले दिनों में होगा बुरा हाल, जानें IMD अपडेट
Delhi News: पॉश इलाके गोल्फ लिंक में डकैती का पर्दाफाश, नौकर ने रची थी साजिश, 3 गिरफ्तार
दिल्ली के पॉश इलाके गोल्फ लिंक में डकैती का पर्दाफाश, नौकर ने रची थी साजिश, 3 गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood: क्या कपूर खानदान में फिर आएगी खुशखबरी? | Khabar Filmy Hain | Alia Bhatt
Sansani: इंटरनेशनल मंच पर... ट्रंप को खुला चैलेंज ! | Iran-israel war update
Chitra Tripathi: ईरान का 'मालिक' कौन? | Trump | Hormuz | China | Netanyahu | Breaking
Prayagraj Viral Video: क्या रसूख के नशे में चूर इन थार सवारों पर लगेगी लगाम? | UP | Breaking
Pratima Mishra: शांति का शिप डूबा, होर्मुज में संकट गहराया! | Bharat Ki Baat | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल ने भारतीयों को दिया तगड़ा झटका, कस्टम ड्यूटी बढ़ाई, अब इतने रुपए से ज्यादा पर भरना पड़ेगा टैक्स
नेपाल ने भारतीयों को दिया तगड़ा झटका, कस्टम ड्यूटी बढ़ाई, अब इतने रुपए से ज्यादा पर भरना पड़ेगा टैक्स
यूपी में आगरा-वाराणसी समेत 26 जिलों में हीटवेव की चेतावनी, रात में भी गर्मी का प्रकोप जारी
यूपी में आगरा-वाराणसी समेत 26 जिलों में हीटवेव की चेतावनी, रात में भी गर्मी का प्रकोप जारी
'ईरान के साथ युद्ध में हम जीत रहे हैं...' इस्लामाबाद पीस टॉक से पहले ट्रंप का बड़ा दावा, किसे कहा गद्दार
'ईरान के साथ युद्ध में हम जीत रहे हैं...' इस्लामाबाद पीस टॉक से पहले ट्रंप का बड़ा दावा, किसे कहा गद्दार
Tilak Varma Century: सबसे तेज शतक... तिलक वर्मा ने रचा इतिहास; 101 रन बनाकर इन रिकॉर्ड्स की उड़ाई धज्जियां
सबसे तेज शतक... तिलक वर्मा ने रचा इतिहास; 101 रन बनाकर इन रिकॉर्ड्स की उड़ाई धज्जियां
Dhurandhar 2 BO Day 33: 'भूत बंगला' के आगे भी ‘धुरंधर 2’ का क्रेज नहीं हो रहा कम, 5वें मंडे छाप डालें करोड़ो, होश उड़ा देगा 33 दिनों का कलेक्शन
'भूत बंगला' के आगे भी ‘धुरंधर 2’ का क्रेज नहीं हो रहा कम, 5वें मंडे छाप डालें करोड़ो
Iran-Russia War: जंग रुकवाएगा रूस! ईरान को बड़ा ऑफर! पुतिन के मंत्री और अराघची के बीच फोन पर हुई बात, जानें
जंग रुकवाएगा रूस! ईरान को बड़ा ऑफर! पुतिन के मंत्री और अराघची के बीच फोन पर हुई बात, जानें
क्या होता है थर्मोस्टेट वॉल्व, जिसके न खुलने पर बर्बाद हो सकता है कार का इंजन? जानें जरूरी टिप्स
क्या होता है थर्मोस्टेट वॉल्व, जिसके न खुलने पर बर्बाद हो सकता है कार का इंजन? जानें टिप्स
Largest Country: ये हैं दुनिया के सबसे बड़े देश, जानें किस नंबर पर आता है अपना भारत?
ये हैं दुनिया के सबसे बड़े देश, जानें किस नंबर पर आता है अपना भारत?
Embed widget