एक्सप्लोरर

पार्षदों के इस्तीफों को AAP ने बताया BJP की साजिश, वीरेंद्र सचदेवा ने किया पलटवार, 'सच ये है कि...'

AAP Councillors Resigns: आम आदमी पार्टी पर ने आरोप लगाया था कि पार्षदों के इस्तीफे के पीछे बीजेपी की साजिश है. वहीं अब इस आरोप पर अब दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पलटवार किया है.

BJP On AAP Councillors Resigns: आम आदमी पार्टी के एक साथ 15 पार्षदों ने पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी इसके साथ ही तीसरा फ्रंट बनाने का मोर्चा भी खोल दिया इस पर आम आदमी पार्टी की तरफ से भाजपा को जिम्मेदार ठहराया गया है और इसके पीछे भाजपा का षड्यंत्र बताया गया है. वहीं बीजेपी ने भी इसको लेकर पलटवार करते हुए जवाब दिया है.

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है, "यह खेदपूर्ण है की आम आदमी पार्टी के हारे हताश नेता अपनी पार्टी के नगर निगम दल में बड़े विघटन के लिए भाजपा पर दोषारोपण कर रहे हैं जबकि पार्टी छोड़ने की प्रेस कॉफ्रेंस हो या पार्टी से इस्तीफे का पत्र दोनों में ही आप छोड़ अलग पार्टी बनाने वाले पार्षद नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि 2022 चुनाव के बाद से ही आप नेताओं ने ना निगम प्रशासन चलाने पर ध्यान दिया ना ही उनसे समन्वय बनाने पर ऐसे में साफ है की भाजपा का इनसे कोई लेना देना नही." 

'नहीं होने दिया स्थाई समिति का गठन'
वीरेंद्र सचदेवा ने यह भी कहा, "अपनी हठधर्मी के चलते अरविंद केजरीवाल ने नगर निगम की स्थाई समिति का गठन नही होने दिया और ना ही कभी अपने पार्षदों से संवाद बनाया और उसी का नतीजा है कि आधे से अधिक कार्यकाल खत्म होने के बाद भी आम आदमी पार्टी पार्षद कोई विकास कार्य नहीं शुरू करा पाए." उनका कहना है कि ठप्प विकास के चलते आगामी चुनाव में जनता के बीच जाने की कल्पना से भयभीत 15 पार्षदों ने आज अपनी अलग पार्टी बनाने का निर्णय लिया." 

चिंतन करने की दी सलाह
आम आदमी पार्टी से एक साथ 15 पार्षदों के पार्टी छोड़ने के मामले पर दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र ने कहा, "इस पर आम आदमी पार्टी को आप प्रतिरूप ना करके चिंतन करने की जरूरत है. बेहतर होगा कि बीजेपी पर पार्टी विघटन का दोषारोपण करने की बजाये आप नेता आत्म चिंतन कर सोचें कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उपेक्षा का आरोप लगाने वाले यह 15 पार्षद कोई पहले नेता नहीं." 

उन्होंने आगे कहा, "इससे पहले 3 मंत्रियों सहित 15 से अधिक विधायक, 10 से अधिक पार्षद और एक राज्य सभा सांसद भी अरविंद केजरीवाल पर समन्वय के बिना पार्टी चला कर पार्टी को बर्बाद करने का आरोप लगा चुके हैं." उन्होंने कहा कि सच यह है कि आप के दस साल के विकास के विनाश, भ्रष्टाचार एवं घोटालों से त्रस्त पार्षदों और विधायकों ने पार्टी छोड़ी है.

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget