एक्सप्लोरर

'BJP बताए दूल्हा कौन है?', दिल्ली चुनाव में सीएम फेस को लेकर AAP ने किया तंज

Delhi Election 2025: दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने चुनावी कैंपेन में बीजेपी से सीएम फेस को लेकर सवाल पूछा है. AAP ने पोस्टर जारी कर बीजेपी को अपना सीएम चेहरा घोषित करने की चुनौती दी है.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आम आदमी पार्टी AAP ने चुनावी कैंपेन को धार दे दी है. आम आदमी पार्टी ने पोस्टर जारी कर बीजेपी से सीएम फेस पर सवाल पूछा है. AAP ने पोस्टर के जरिए बीजेपी पर निशाना साधते हुए पूछा है, ''हमारा मुख्यमंत्री चेहरा अरविंद केजरीवाल हैं, अब 'गाली-गलौज' पार्टी  भी बताए कि उसका सीएम चेहरा कौन है?''

आम आदमी पार्टी की ओर से सीएम चेहरा को लेकर दिल्ली के अंदर जगह-जगह पोस्टर लगाये गए हैं और बीजेपी को अपना सीएम चेहरा बताने की चुनौती दी है, लेकिन बीजेपी इस सवाल पर मौन साधे हुई है.आम आदमी पार्टी ने हर बार की तरह इस बार भी दिल्ली विधानसभा चुनाव को बेहद गंभीरता से लिया है.

AAP ने पिछले दो-तीन महीने से अपना चुनावी कैंपेन शुरू किया हुआ है. पार्टी के नेता दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में सभाएं, पदयात्रा कर AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए जनता से वोट मांग रहे हैं. 

आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल को दोबारा दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाने के लिए दो माह पहले ही "फिर लाएंगे केजरीवाल" का नारा दिया था. हर सभाओं, कार्यक्रमों में "फिर लाएंगे केजरीवाल" के पोस्टर देखे जा सकते हैं. इन सभाओं और कार्यक्रमों में समर्थक  जमकर नारे भी लगाते देखे जाते हैं. चुनाव की तारीखे घोषित होने से पहले ही आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया था कि चुनाव जीतने के बाद अरविंद केजरीवाल ही दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे. 

दूसरी तरफ़ आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को अपना मुख्यमंत्री चेहरा बताने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है. आम आदमी पार्टी का कहना है कि बीजेपी बिना दूल्हे की बारात लेकर चल रही है. लेकिन दिल्ली की जनता को उसे बताना बढ़ेगा कि उसका दुल्हा कौन है? आम आदमी पार्टी ने तो अपना मुख्यमंत्री चेहरा अरविंद केजरीवाल को घोषित कर दिया है, इसलिए बीजेपी को भी अपना सीएम चेहरा घोषित करना चाहिए ताकि दिल्ली की जनता यह तुलना कर सके कि उसके लिए कौन बेहतर सीएम होगा. वहीं सीएम फेस को लेकर आम आदमी पार्टी ने अब पोस्टर वार करना तेज कर दिया है. 

ये भी पढ़ें-

Delhi Election: दिल्ली में अकेली पड़ी कांग्रेस! AAP का जिक्र कर टीएस सिंह देव, 'इंडिया गठबंधन तो...'

 

 

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे आसमान में बादल, हल्की बारिश के आसार
दिल्ली में आज छाए रहेंगे आसमान में बादल, हल्की बारिश के आसार

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget