एक्सप्लोरर

Watch: 'जेल में मजे होते हैं, कोई दिक्कत नहीं है...', AAP विधायक सौरभ भारद्वाज का वीडियो वायरल

Saurabh Bharadwaj Viral Video: आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज का वायरल वीडियो दिल्ली स्थित पार्टी दफ्तर का बताया जा रहा है, जहां आप के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.

Saurabh Bharadwaj News: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के दो प्रमुख नेताओं के मंत्री पद से इस्तीफे के बाद पार्टी की छवि को करारा झटका लगा है. आरोप से बचने के अलावा छवि को सुधारने के लिए आप हर संभव प्रयास कर रही है. इसी बीच सोशल मीडिया पर आप विधायक सौरभ भारद्वाज का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में सौरभ भारद्वाज कह रहे हैं कि 'जेल में मजे होते हैं, कोई दिक्कत नहीं है'. इस बयान को लेकर लोगों की ओर से सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी जा रही हैं. आप विधायक का यह बयान यूजर के साथ-साथ बीजेपी (BJP) को भी एक बार फिर हावी होने का बड़ा मौका देता नजर आ रहा है.

डॉक्टर सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप के बाद दोनों बड़े नेताओं ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद आप लगातार इस मामले को लेकर पार्टी की छवि सुधारने में जुटी हुई है. दोनों के इस्तीफे के बाद आप ने विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी को मंत्री बनाने की घोषणा की है. इसी बीच मंत्री सौरभ भारद्वाज का लोगों को पार्टी कार्यालय में संबोधित करने के दौरान एक बयान वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि, 'जेल में बहुत मजे होते हैं, वहां कोई दिक्कत नहीं होती.' यह वीडियो दिल्ली स्थित आप के दफ्तर का बताया जा रहा है, जहां पार्टी के अन्य कार्यकर्ता सहित विधायक आतिशी भी मौजूद रहीं.

पहले भी मसाज कांड रहा सुर्खियों में

बीते नौ महीने से जेल में बंद दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का मसाज कराते एक वीडियो जेल से वायरल हुआ था. इसके बाद बीजेपी ने इस मामले को लेकर आप को घेरा था. इस पर आप ने अपने नेता का बचाव करते हुए कहा था कि जेल में उनका इलाज चल रहा है. दरअसल इस समय बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से आप गुजर रही है, वहीं सौरभ भारद्वाज का यह बयान आप के लिए कई और मुश्किलें खड़ा करने वाला हो सकता है.

ये भी पढ़ें- Delhi: दिल्ली में सनसनीखेज घटना, पहले पति ने की आत्महत्या, 24 घंटे के भीतर पत्नी ने भी किया सुसाइड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के धरने के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, कहा- उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं
राहुल गांधी के धरने के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, कहा- उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं
लाइक्स के लिए थार से खतरनाक स्टंट, गुरुग्राम मार्केट में मचा हड़कंप
लाइक्स के लिए थार से खतरनाक स्टंट, गुरुग्राम मार्केट में मचा हड़कंप
गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर जाम होगा खत्म, इस प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर जाम होगा खत्म, इस प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget