एक्सप्लोरर

AAP संगठन में बदलाव की तैयारी, गोवा से गुजरात, यूपी से पंजाब तक इन नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी

Aam Aadmi Party News: आम आदमी पार्टी अब अलग-अलग राज्यों में खुद को मजबूत करेगी. इसको लेकर अलग-अलग नेताओं को खास राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Aam Aadmi Party News: दिल्ली चुनाव में हार के बाद से पिछले कुछ हफ्तों से लगातार आम आदमी पार्टी संगठन में बदलाव को लेकर बैठकें कर रही है. इन बैठकों के जरिए आम आदमी पार्टी की रणनीति है कि संगठन में कुछ ऐसे बदलाव किए जा सकें जिससे कि आने वाले समय में दिल्ली ही नहीं बल्कि देश भर के चुनाव में आम आदमी पार्टी को फायदा मिल सके. 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इन बैठकों के बाद अब पार्टी ने कुछ नए फैसले लिए हैं. पार्टी ने तय किया है कि पार्टी के सभी बड़े नेताओं को अलग अलग राज्यों में तैनात किया जाएगा. खासतौर में उन राज्यों में इन नेताओं को तैनात करने की तैयारी है जिन राज्यों में आम आदमी पार्टी को भविष्य में बड़ी उम्मीदें हैं. 

आतिशी दिल्ली में संभालेंगी भार
दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा में विपक्ष का नेता आतिशी को चुना है और अब सूत्रों की मानें तो पार्टी आलाकमान ने ये तय कर लिया है कि दिल्ली की पूरी बागडोर आतिशी ही संभालेंगी. चाहे विधानसभा में विपक्ष की भूमिका निभाना हो या फिर दिल्ली में पार्टी को मजबूत करना हो. यह जिम्मा आतिशी के सिर ही होगा. 

इसके बाद पंजाब आम आदमी पार्टी के लिए दूसरा महत्वपूर्ण राज्य है. पंजाब में अभी आम आदमी पार्टी की सरकार भी है और करीब दो साल बाद पंजाब में विधानसभा चुनाव भी होने हैं. दिल्ली में हार के बाद आम आदमी पार्टी पंजाब को किसी भी हालत में हाथ से नहीं जाने देना चाहती. 

पंजाब में मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन
सूत्रों की मानें तो यही वजह है कि पार्टी आलाकमान ने पंजाब की जिम्मेदारी अपने दो वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को सौंपी है. इन दोनों का काम होगा कि पंजाब के शिक्षा और स्वास्थ्य पर खास तौर पर दो साल में बेहतर काम हो सके जिसके दम पर आम आदमी पार्टी दोबारा सत्ता हासिल करने में कामयाब हो.

गोपाल राय और दुर्गेश पाठक को गुजरात की कमान
इसके बाद आम आदमी पार्टी की नजर गुजरात पर भी है. वो इसलिए क्योंकि पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी ने गुजरात में पांच सीटें हासिल की थी. जिसे पार्टी गुजरात में एक मजबूत आधार के तौर पर देख रही है. यही वजह है कि गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर परिणाम हासिल करने के मकसद से आम आदमी पार्टी ने गुजरात के लिए अपने दो वरिष्ठ नेता गोपाल राय और दुर्गेश पाठक को चुना है. ये दोनों गुजरात यूनिट के साथ मिलकर हर छोटी-बड़ी रणनीति तैयार करेंगे. 

सौरभ भारद्वाज को गोवा की जिम्मेदारी
गोवा भी आम आदमी पार्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण राज्य हैं क्योंकि इस राज्य में आम आदमी पार्टी के दो विधायक हैं. सूत्रों की मानें तो गोवा में पार्टी की स्थिति बेहतर करने के लिये आलाकमान ने सौरभ भारद्वाज और दुर्गेश पाठक को चुना है. 

संजय सिंह और दिलीप पांडे को यूपी की कमान
वहीं उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह पहले से ही संभालते हुए आ रहे हैं. इस बार पार्टी आलाकमान ने उनके साथ दिलीप पांडे को भी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी देने का मन बना लिया है. 

अरविंद केजरीवाल संभालेंगे ये जिम्मेदारी
इन सबके बीच पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी अब अलग जिम्मेदारी के साथ नजर आएंगे. पार्टी से जुड़े सूत्रों की मानें तो अब अरविंद केजरीवाल राष्ट्रीय राजनीति का हिस्सा होंगे. अरविंद केजरीवाल अब पूरे देश भर में भ्रमण करेंगे और जिन जगहों पर आम आदमी पार्टी बेहतर स्थिति में हैं. उन जगहों पर जोर शोर से प्रचार प्रसार का काम करेंगे. इतना जरूर है कि अगले दो साल पंजाब में अरविंद केजरीवाल की सक्रियता सबसे ज्यादा होगी. क्योंकि पार्टी की सबसे बड़ी कवायद इस दौरान पंजाब में सरकार रिपीट करने की है.

ये भी पढ़ें

Delhi: हंगामे के बीच MCD सदन की बैठक में 22 प्रस्ताव पास, AAP और BJP पार्षदों में तीखी नोकझोंक

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
Embed widget