एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली में दिन-रात खुली रहेंगी 83 और दुकानें, दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को LG ने दी मंजूरी

Delhi Shop News: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने जिन 83 दुकानों और प्रतिष्ठानों को मंजूरी दी है, उनमें आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड और नाइका फैशन प्राइवेट लिमिटेड भी शामिल हैं.

Delhi News: दिल्ली में रात के समय में व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ ही लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मुहैया करावने के उद्देश्य से उपराज्यपाल विनय सक्सेना (Vinai Saxena) ने 83 और प्रतिष्ठानों को 24 घंटे खोलने की मंजूरी दे दी है. अक्टूबर 2022 के बाद यह चौथा प्रस्ताव है, जिसे उपराज्यपाल ने मंजूरी दी है. उपराज्यपाल ने अक्टूबर 2022 में सुरक्षा और श्रमिक हितों को ध्यान में रखते हुए श्रम मंत्रालय के प्रस्ताव पर कुछ शर्तों के साथ दिल्ली दुकान और प्रतिष्ठान अधिनियम 1954 की धारा 14, 15 और 16 के तहत 314 प्रतिष्ठानों को छूट दी थी. इसके बाद इस साल अप्रैल में 55 और जून में 155 प्रतिष्ठानों को छूट दी गई थी. अब ऐसे प्रतिष्ठानों की संख्या बढ़कर 607 हो गई है. इससे दिल्ली में रात के समय मेंआर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा.

उपराज्यपाल ने जिन 83 दुकानों और प्रतिष्ठानों को मंजूरी दी है, उनमें आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड, ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन ट्रांसपोर्टेशन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया लिमिटेड, नाइका फैशन प्राइवेट लिमिटेड, एफएसएन ब्रांड्स मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड और विकानेरवाला इंटरनेशनल आदि शामिल हैं. इन दुकानों और प्रतिष्ठानों को मंजूरी देने के लिए उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री और श्रम विभाग की सराहना की.

एलजी ने दिए ये निर्देश

इस दौरान उपराज्यपाल ने विभाग को पिछले एक साल के दौरान खारिज किए गए आवेदनों के निस्तारण नहीं किए जाने के कारण और दोबारा आवेदन करने के परिणाम का 15 दिनों के भीतर जानकारी देने के निर्देश भी दिए. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के अलावा निवेशक अनुकूल माहौल बनाने और दिल्ली के आर्थिक विकास के हित में भी होगा. उन्होंने कहा कि एक साल पहले उन्होंने आवेदनों के निपटान में अत्यधिक और बेवजह देरी का मुद्दा उठाया था, तब से अब तक विभाग ने एक लंबा सकारात्मक सफर तय किया है.

ये भी पढ़ें- Delhi: क्या दिल्ली के लोग चाहते हैं CM बने रहें केजरीवाल? मंत्री आतिशी ने किया ये दावा

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆 *T&C Apply

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget