एक्सप्लोरर

G20 Summit 2023: हर रोज बंद रहेंगे 30 मेट्रो स्टेशन, 80 उड़ानें रद्द,  यात्रा की योजना बनाने से पहले हासिल कर लें जानकारी 

G20 Summit 2023 in Delhi: दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन यानी 8 से 11 सितंबर के बीच हर दिन मेट्रो के 30 स्टेशनों को कुछ घंटों के लिए बंद रखा जाएगा. 

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली G-20 शिखर सम्मेलन (G20 2023 In India) की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है. केंद्र और दिल्ली सरकार इस मामले में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है. ऐसे में सम्मेलन के दौरान विदेशी मेहमानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए हर पहलू का खास ध्यान रखा जा रहा है. इसे लेकर नई दिल्ली जिले में जहां सबकुछ बंद रखने का निर्णय लिया गया है. सार्वजनिक वाहनों के प्रवेश पर भी जिले में पूरी तरह से प्रतिबंध होगा। निजी वाहन और टैक्सी-कैब को सशर्त वैध दस्तावेजों के साथ चलने की इजाजत दी गई है.

दिल्ली वासियों की सुविधा के लिए मेट्रो (Delhi Metro) सेवा को सामान्य रूप से जारी रखा जाएगा. हालांकि, 8 से 11 सितंबर के बीच हर दिन होने वाले वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए मेट्रो के 30 स्टेशन को कुछ घंटों तक बंद जरूर रखा जाएगा. ताकि, विदेश से आने वाले राष्ट्राध्यक्षों और उनके प्रतिनिधियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. इस दौरान अतिरिक्त पैरा मिलिट्री फोर्स की भी तैनाती की जाएगी. मेट्रो स्टेशन के बंद होने से मेट्रो के परिचालन पर असर नहीं पड़ेगा. मेट्रो यात्री केवल उन स्टेशनों से बाहर निकल या प्रवेश नहीं कर पाएंगे, जिन्हें वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान बंद रखने का निर्णय लिया गया है.

एंट्री-एग्जिट की नहीं होगी इजाजत

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों में एयरपोर्ट, प्रगति मैदान, राजीव चौक, सरदार पटेल मार्ग और खान मार्केट स्टेशन आदि प्रमुख मेट्रो स्टेशन शामिल हैं. DMRC की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से आम जनों के लिए जारी रहेगी, केवल वीवीआइपी मूवमेंट के दौरान दिल्ली मेट्रो के 30 प्रमुख स्टेशनों को कुछ घंटों के लिए बंद रखा जाएगा. उस दौरान उन स्टेशन पर यात्रियों को प्रवेश और निकास की अनुमति नहीं मिलेगी.

80 हवाई उड़ानें रद्द

दूसरी तरफ, G-20 समेलन को लेकर 8 से 10 सितंबर के बीच 80 उड़ानों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है, जबकि इस दौरान हजार से ज्यादा उड़ानों के प्रभावित होने की संभावना है. केंद्र सरकार की तरफ से डायल से उन रूट्स की उड़ानों की आवृति में एक चैथाई की कटौती करने को कहा गया है, जो रूट ज्यादा व्यस्त नहीं हैं। साथ ही एयरपोर्ट पे पार्क किए जाने वाले कुछ विमानों को भी दूसरे शहर के एयरपोर्ट पर पार्क करने का आग्रह किया गया है. ताकि विदेशों से आने वाले राष्ट्राध्यक्षों के विमान को वहां पार्क किया जा सके.

जानकारी लेकर बनाएं यात्रा की योजना

ऐसे में उस दौरान अगर आपकी हवाई यात्रा की योजना है या फिर मेट्रो से आपको कहीं जाना है, तो अपनी यात्रा से संबंधित जानकारी को अच्छी तरह से पता कर के ही निकलने नहीं तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: G20 Summit India: दिल्ली के सौंदर्यीकरण को लेकर BJP-AAP में घमासान, सचदेवा ने CM के सामने पेश की ये चुनौती

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget