एक्सप्लोरर

Coronavirus: स्थिति का जायजा लेने बिहार पहुंची केंद्रीय टीम, राज्य के अधिकारियों के साथ ढाई घंटे तक की बैठक

पटना में केंद्रीय टीम ने बिहार के अधिकारियों के साथ ढाई घंटे तक बैठक की. इसके बाद ये टीम गया के लिए रवाना हो गई.

पटना: बिहार में कोरोना से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा करने रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम राजधानी पटना पहुंची. तीन सदस्यीय केंद्रीय टीम ने सूबे के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर राज्य में कोरोना की विस्फोटक स्थिति की समीक्षा की. इस टीम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल, डॉ. एसके सिंह और डॉ. नीरज निश्छल शामिल हैं.

तीन सदस्यीय केंद्रीय टीम ने बिहार सरकार के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की. इसमें स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी शामिल हुए. ढाई घंटे तक चली इस मीटिंग में बिहार में कोरोना से उत्पन्न स्थिति पर विशेष चर्चा हुई. इस दौरान कोरोना से जुड़े एक-एक बिंदुओं पर बारीकी से चर्चा की गई. मीटिंग में कोरोना जांच की रफ्तार और इलाज के लिए संसाधन समेत कई मुद्दों पर जानकारी साझा किया गया.

बैठक में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बिहार के अधिकारियों से खुलकर बातों को साझा करने की सलाह दी. लव अग्रवाल ने कहा कि आपके सहयोग और हमारी कुशलता से कोरोना के कोहराम को काफी हद तक कम किया जा सकता है. वहीं बैठक खत्म होने के बाद टीम गया के लिए रवाना हो गई.

दरअसल, कोरोना को लेकर केंद्र की टीम सभी राज्यों के दौरे पर है और इसी वजह से यहां भी केंद्रीय टीम आई है. एक नार्मल प्रोटोकॉल के तहत केंद्र की टीम अक्सर बिहार दौरे पर आती रहती है.

फिलहाल जो टीम आई है वो बिहार में कोरोना से निपटने के लिए की गई या किए जा रहे तैयारी का मुआयना करेगी और जरूरत हुई तो अपना सुझाव भी देगी. मूलतः टीम के आने की यही वजह है कि वो यहां के स्थिति का जायजा लेगी और इसमें कैसे सुधार किया जा सकता है, यह सुझाव देगी.

EXCLUSIVE | बिहार पुल मामला: फरार आरोपी के बचाव में आए स्थानीय BJP विधायक, जेडीयू नेता ने की गिरफ्तारी की मांग 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में आज फिर बदलेगा मौसम, 38 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
यूपी में आज फिर बदलेगा मौसम, 38 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget