एक्सप्लोरर

Surguja Murder Case: सरगुजा में पति बना 'हैवान', बच्चों के सामने पत्नी की पीट पीटकर ली जान

Murder Case: सरगुजा पुलिस ने पति को पत्नी की हत्या के आरोप में जेल भेज दिया है. घटना के समय साथ में मौजूद दो बच्चों को भी हल्की चोट आई है. पति ने पत्नी की पीट पीटकर हत्या कर दी.

Murder Case in Surguja: सरगुजा जिले में पति पत्नी का रिश्ता कलंकित हुआ है. आरोप है कि पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. पति-पत्नी दोनों गांव में ही एक रिश्तेदार के घर घूमने गए थे. रिश्तेदार के घर पर दोनों के बीच किसी बात में विवाद शुरु हो गया. गुस्साए पति ने डंडे से पत्नी की बुरी तरह पिटाई की. पिटाई से घायल पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के समय साथ में मौजूद दो बच्चों को भी हल्की चोट आई है. मामला कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र का है. 

पीट पीट कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

लुरैना निवासी 29 वर्षीय जसमन राम मांझी 26 वर्षीय पत्नी रूपनी बाई और दो बच्चों के साथ गांव में रविवार की सुबह रिश्तेदारी निभाने गया था. दोनों में किसी बात को लेकर विवाद शुरु हो गया. देखते देखते विवाद इतना बढ़ गया कि जसमन ने डंडे से पत्नी को पीटना शुरू कर दिया और इतना मारा की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. 

मारपीट के समय जसमन के ससुर राम कुमार मौके पर मौजूद थे. उन्होंने बीच बचाव करने की कोशिश की. लेकिन जसमन ने बात नहीं मानी. पत्नी को बेरहमी से मारता रहा. मारपीट में उसके दोनों बच्चों को भी हल्की चोट आई है क्योंकि घटना के वक्त दोनों बच्चे मां संग थे. घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. 

Durg News: छत्तीसगढ़ में बना देश का पहला ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट ,जानिए क्या है खासियत?

आरोपी पति को पुलिस ने भेजा हवालात

जांच अधिकारी एएसआई सहदेव राम वर्मन ने बताया कि घटना ग्राम लुरैना की है. जसमन मांझी ने पत्नी की पीट पीट कर हत्या कर दी है. वारदात के वक्त मृतिका रुपनी के पिता और बच्चे को चोट लगी थी. एचसी कमलेश्वरपुर में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है. आरोपी के खिलाफ धारा 302, 323 आईपीसी के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.  

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर देशभर में सबसे कम, जानिए अन्य राज्यों के हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget