एक्सप्लोरर

Durg News: छत्तीसगढ़ में बना देश का पहला ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट ,जानिए क्या है खासियत?

Durg News: छत्तीसगढ़ में देश के पहले ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की शुरुआत हो चुकी है. बता दें कि इसमें स्वास्थ्य से संबंधित 54 प्रकार के टेस्ट किए जाएंगे.

Durg News: छत्तीसगढ़ में देश के पहले ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का शुभारंभ किया गया है. दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक जोकि राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विधानसभा क्षेत्र है, वहीं ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट और हमर लैब का लोकार्पण सीएम भूपेश बघेल ने किया है. यहां स्वास्थ्य से संबंधित 54 प्रकार के टेस्ट किए जाएंगे. पब्लिक हेल्थ यूनिट की देशभर में चर्चा हो रही आखिर क्या है पब्लिक हेल्थ यूनिट आज आपको बताते है.

ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की चर्चा

दरअसल अक्सर देखा गया है ग्रामीण क्षेत्र के लोग स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर और बड़ी बीमारियों के जांच के लिए शहरों का रुख करते है. इस प्रक्रिया में काफी समय लग जाता है और फैलने वाले बीमारी अपना विस्तार कर लेती है या गंभीर बीमारी मरीज की जान ले लेती है. इस लिए ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट इस तरह को बीमारियों का पता लगाने और जल्दी इलाज पहुंचाने का काम कर करेगी.

Chhattisgarh: बस्तरवासियों ने इस मांग को लेकर 170 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू की, महिलाएं और बुजुर्ग भी हुए शामिल

जानिए क्या है खासियत

पाटन के इस ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट में 54 प्रकार की जांच होंगे. इसमें हेमेटोलिजी के 14, पैथालॉजी के 6, माइक्रोबायोलॉजी के 3, सिरोलॉजिकल के 8 और बायोकेमिस्ट्री के 23 जांच शामिल है. पाटन के बीएमओ आशीष मिश्रा ने बताया कि संक्रामक रोगों का समय पर पता लगाना और उसके रोकथाम अत्यंत महत्त्वपूर्ण है. पब्लिक हेल्थ यूनिट में बीमारियों का डेटा एकत्र और विश्लेषण का कार्य किया जाएगा. इस इकाई में तीन तरह से काम किया जा रहा है. हमर लैब में रोग का पता लगाने के लिए एक एकीकृत प्रयोगशाला है. डेटा संग्रह और विश्लेषण केंद्र इसके बाद जब आवश्यकता होने पर रेपिड रिसापांस टीमों को क्रियाशील हो जाएगी.

सीएम भूपेश बघेल बोले - गौरव की बात है

मुख्यमंत्री बघेल ने पाटन में देश का पहला पब्लिक हेल्थ यूनिट स्थापना पर बोले कि ये हम सब के लिए गौरव की बात है. इसके साथ ही यहां पर अपडेटेड लैब का निर्माण किया गया है. मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि बीमारियों के सरविलियंस में ये संस्थान काफी उपयोगी साबित होगा.  इसके साथ ही पाटन के लोगों को टेस्ट कराने में काफी सुविधा होगी. इससे यहां इंफ्रास्ट्रक्चर को इंप्रूव करने में काफी मदद मिलेगी. वहीं  स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश में तेजी से बढ़ती हुई स्वास्थ्य अधोसंरचना से नागरिकों को बड़ी राहत मिल रही है.

Chhattisgarh News: सीएम भूपेश बघेल की सभा का OBC समाज ने किया बहिष्कार, जानें क्यों हुए नाराज

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
Embed widget