एक्सप्लोरर

Dussehra 2022: अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में उमड़ेगी भारी भीड़, 75 फीट के विशाल रावण पुतले का होगा दहन

Durga Puja 2022: Ambikapur पीजी कॉलेज मैदान में 5 अक्टूबर को विशाल रावण दहन किया जाएगा. रावण का पुतला 75 फीट का होगा, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों की ऊंचाई 45-45 फीट रखी गई है.

Surguja News: कोरोना काल के बाद एक बार फिर से छत्तीसगढ़ में अम्बिकापुर (Ambikapur) के पीजी कॉलेज मैदान में रावण दहन के लिए तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में हैं. इस बार फिर से पीजी कॉलेज मैदान में विशालकाय रावण का दहन किया जाएगा. इसके साथ ही कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले का भी दहन होगा. मैदान पर पुतलों को खड़ा करने का काम किया जा चुका है. अब सिरों को लगाने के लिए तैयारियां हो रही हैं. 

कोरोना से नहीं हो रहा था आयोजन
गौरतलब है कि कोरोना के कारण पिछले दो वर्षों से नगर में होने वाले विशाल रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित नहीं हो पा रहा था. सांकेतिक रूप से सरगुजा सेवा समिति और नागरिक समिति द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से कलाकेंद्र मैदान में ही विजयादशमी के दिन रावण के छोटे पुतले का दहन किया जाता था जिसमें आम लोगों की सहभागिता भी नहीं हो पा रही थी.

कल होगा रावण के पुतले का दहन
अब कोरोना के लगभग समाप्त हो जाने के बाद एक बार फिर से सभी धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन पहले की तरह होने लगा है. इसी क्रम में 5 अक्टूबर को पीजी कॉलेज मैदान में विशाल रावण का दहन किया जाएगा. स्थानीय कलाकारों द्वारा यहां पर रावण के साथ ही कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का भी निर्माण किया जा रहा है. रावण का पुतला जहां 75 फीट का होगा, वहीं कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों की ऊंचाई 45-45 फीट रखी गई है. 

Raipur News: रायपुर में देश का सबसे बड़ा प्रो रेसलिंग टूर्नामेंट, देश-विदेश के फाइटरों के साथ बॉलीवुड के एक्टर साहिल खान होंगे शामिल

तेजी से किया जा रहा निर्माण
वर्तमान में तीनों पुतलों को खड़ा कर दिया गया है जिसमें कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. वहीं दशानन के दस सिरों के निर्माण का कार्य भी अंतिम चरण में है. रावण का पुतला बिना सिर के ही खड़ा हो चुका है. विजयादशमी के लिए अब केवल 1 ही दिन शेष है. ऐसे में रावण के दस सिरों का निर्माण कार्य काफी तेजी से किया जा रहा है जिसे कल तक पूरा करके पुतले में लगा दिया जाएगा. 

भारी भीड़ उमड़ने की संभावना
कोरोना के पूर्व विजयादशमी पर प्रतिवर्ष होने वाले आयोजन पर पीजी कॉलेज में भारी भीड़ उमड़ती थी. अब कोरोना के लगभग समाप्ति के बाद एक बार फिर से पीजी कॉलेज मैदान में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है. इसे देखते हुए प्रशासन द्वारा भी तैयारियां की जा रही हैं और कार्यक्रम स्थल के पास बैरिकेडिंग की भी व्यवस्था की जा रही है.

भव्य होगी आतिशबाजी
प्रतिवर्ष होने वाले रावण दहन कार्यक्रम में भव्य आतिशबाजी भी लोगों को काफी आकर्षित करती है और रावण दहन से पूर्व होने वाली इस आतिशबाजी को देखने के लिए ही कई लोग यहां पर आते हैं. इस आतिशबाजी के बीच ही रावण का दहन होता है जिसके बाद मैदान से बाहर निकलने के लिए लोगों में होड़ मच जाती है. पूर्व के वर्षों की भांति इस बार भी यहां हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ने की पूरी संभावना है.

बारिश बन रही है बाधा
पीजी कॉलेज मैदान में चल रहे रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों के निर्माण कार्य में सबसे बड़ी बाधा बारिश ही बन रही है. यहां टेंट में चल रहा निर्माण कार्य बारिश के कारण बाधित हो रहा है. निर्माण के बाद खड़े किए गए पुतले भी बारिश के कारण भीग रहे हैं. इसके साथ ही पुतलों के जलने में सहायक होने वाले पैरा और लकड़ियां भीग जा रही हैं जिससे पुतलों के जलने में समस्या आ सकती है. इसके लिए आयोजन समिति द्वारा अभी से ही तैयारियां की जा रही हैं.

हिंदू युवा एकता मंच निकालेगा शोभायात्रा
विजयादशमी पर इस बार हिंदू युवा एकता मंच द्वारा भी नगर में एक बार फिर से भव्य शोभायात्रा निकाले जाने की तैयारी की जा रही है. कोरोना के कारण पिछले दो वर्षों से हिंदू युवा एकता मंच द्वारा भी विजयादशमी पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा नहीं निकल सकी थी लेकिन इस वर्ष से एक बार फिर से हिंदू युवा एकता मंच द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए महामाया मंदिर तक पहुंचेगी.

Durga Puja 2022: बुरी आत्माओं से बचाने के लिए बस्तर में आधी रात निभाई गयी अनोखी रस्म, सालों से चली आ रही परंपरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो की फ्लाइट में 24 घंटे में दूसरी धमकी, वॉशरूम में मिला लिपस्टिक से लिखा नोट, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
इंडिगो की फ्लाइट में 24 घंटे में दूसरी धमकी, वॉशरूम में मिला लिपस्टिक से लिखा नोट, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते...,' उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते', उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप

वीडियोज

Sadhguru के ‘दामाद’ ने बताई घर पर होने वाली अनोखी बातचीत!
Mahashivratri 2026 में Sadhguru के आश्रम में क्या गाने वाले हैं Swaroop Khan?
PM Modi visit to Assam : PM मोदी ने असम को कई सौगात दी..कांग्रेस पर साधा निशाना | Assam News
Mahadangal With Chitra Tripathi: यूपी में 27 का एजेंडा, सनातन ही रहेगा? | Shankracharya
Mahashivratri 2026 Special: Swagat Rathore, वो Singer जिन्हें सुनकर अपने आंसू नहीं रोक पाए Sadhguru

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो की फ्लाइट में 24 घंटे में दूसरी धमकी, वॉशरूम में मिला लिपस्टिक से लिखा नोट, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
इंडिगो की फ्लाइट में 24 घंटे में दूसरी धमकी, वॉशरूम में मिला लिपस्टिक से लिखा नोट, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते...,' उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते', उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप
क्या ऋतिक रोशन ने ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह को किया रिप्लेस? ‘वॉर 2’ एक्टर ने रुमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बताया सारा सच
क्या ऋतिक रोशन ने ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह को किया रिप्लेस? ‘वॉर 2’ एक्टर ने बताया सच
पाकिस्तान की यूनिवर्सिटी में छात्रों ने गाया भारत का राष्ट्रगान तो भड़क गई शहबाज सरकार, चार स्टूडेंट्स को निकाला
PAK की यूनिवर्सिटी में छात्रों ने गाया भारत का राष्ट्रगान तो भड़क गई शहबाज सरकार, चार स्टूडेंट्स को निकाला
RSV से हर साल 100000 बच्चों की होती है मौत, WHO के हिसाब से जानें कब लगवाएं इसकी वैक्सीन?
RSV से हर साल 100000 बच्चों की होती है मौत, WHO के हिसाब से जानें कब लगवाएं इसकी वैक्सीन?
आयुष्मान कार्ड  से एक साल में कितनी बार करा सकते हैं इलाज, जानें क्या होते हैं नियम?
आयुष्मान कार्ड  से एक साल में कितनी बार करा सकते हैं इलाज, जानें क्या होते हैं नियम?
Embed widget