एक्सप्लोरर

Surajpur News: हाईटेक सुविधाओं से लैस है सूरजपुर की हाइवे पेट्रोलिंग टीम, सड़क हादसे के घायलों की बचाती है जान

Chhattisgarh News: हाइवे पेट्रोलिंग टीम सड़क दुर्घटनाओं के घायलों को इलाज के लिए तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाती है. यह जान बचाने में काफी उपयोगी साबित हुई है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर (Surajpur) जिले में हाइटेक सुविधाओं से लैस हाइवे पेट्रोलिंग वाहन (Highway patrolling vehicles) लगातार कार्यरत हैं. इसकी टीम ने इस वर्ष अब तक सड़क हादसे (Road Accident) में घायल 16 लोगों को समय पर अस्पताल में भर्ती कराकर दूसरा जीवन देने का काम किया है. यही नहीं, टीम द्वारा हाइवे पर लगने वाले जाम को भी हटवाकर यातायात बहाल रखने का काम किया जा रहा है. सूरजपुर से गुजरने वाले एनएच-43 में सड़क हादसे में घायलों को तत्काल सहायता मुहैया कराने, यातायात जाम क्लियर कराने के साथ अवरोधकों को हटाने के मकसद से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस  हाइवे पेट्रोलिंग वाहन संचालित हैं. 

जान बचाने में उपयोगी हाईवे पेट्रोलिंग वाहन
ये वाहन खासतौर पर सूरजपुर, विश्रामपुर और जयनगर थाना क्षेत्र में 24 घंटे उपस्थित रहता है. हाइवे में संचालित हाइवे पेट्रोलिंग टीम लगातार सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को उपचार के लिए तत्काल नजदीकी अस्पताल तक पहुंचाने का काम करती आ रही है. संजीवनी 108 एंबुलेंस की तर्ज पर सड़क हादसे में घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने में हाईवे पेट्रोलिंग वाहन काफी उपयोगी साबित हुआ है.

Bastar News: DA और HRA की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर, अदालतों में लगा ताला

एसपी ने क्या बताया
एसपी रामकृष्ण साहू ने बताया, हमारे लिए हर एक व्यक्ति की जान कीमती है. यातायात प्रभारी बृजकिशोर पाण्डेय की देखरेख में संचालित हाईवे पेट्रोलिंग टीम द्वारा लगातार अपने बीट में भ्रमण कर यातायात व्यवस्था बनाई जाती है. साथ ही सड़क दुर्घटना की सूचना पर फौरन मौके पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचाया जाता है. इसके बाद घायल के परिजनों को सूचित भी किया जा रहा है. इस टीम द्वारा अपने कर्तव्यों के निर्वहन के साथ ही जीवन बचाने का नेक कार्य भी किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि हाईवे पेट्रोलिंग में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी के निष्ठापूर्वक कार्य पर उन्हें नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है.

इन लोगों की बचाई गई जान
हाईवे पेट्रोलिंग में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा जिले सहित दूसरे प्रदेश के रहने वाले भोले सिंह, ओमकार साहू, महेश राजवाड़े, राजलाल किण्डो, इजहार, मनू, सबनम परवीन, मोनू कुमार, आसन कुमार, सोनू सिंह सहित 6 अन्य लोगों की जान बचाई गई है. सड़क दुर्घटना होने की सूचना पर कम समय में मौके पर पहुंचकर इन घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया. इसके बाद बेहतर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया और जान बचाई गई.

संसाधनों से लैस हैं हाईवे पट्रोलिंग वाहन
हाइवे पेट्रोलिंग वाहन सभी अत्याधुनिक और तकनीकी संसाधनों से लैस हैं. इनमें जीपीएस सिस्टम, ब्रीथ एनालाईजर (एल्कोमीटर), स्मार्ट फोन, रिफ्लेक्टर जैकेट, रेनकोट, एलईडी बेटन, एलईडी लाईट, पी.ए. सिस्टम और सायरन, वायरलेस सेट, डिजिटल कैमरा, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्नि शमन यंत्र, सर्ट लाईट, टूल किट (टोइंग हेतु) और स्ट्रैचर की सुविधा उपलब्ध है.

Chhattisgarh Traffic Campaign: छत्तीसगढ़ में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना अब पड़ेगा भारी, परिवहन मंत्री ने दिए सख्त निर्देश, हुई ये कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget