एक्सप्लोरर

Sooryavanshi: 50 लोगों के बीच 'सूर्यवंशी' में बस्तर की पायल को ऐसे मिला रोल, एक ही टेक में सीन देकर रोहित शेट्टी को किया इंप्रेस

सूर्यवंशी फिल्म में बस्तर जिले के जगदलपुर की रहने वाली पायल पाणिग्राही ने एक पत्रकार का रोल किया है. उनके इस रोल के लिए फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी न उनकी तारीफ की है.

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. सूर्यवंशी ने अब तक करोड़ों का बिजनेस कर लिया है. दर्शकों में फिल्म को लेकर क्रेज तो है ही वही, फिल्म में छोटा सा रोल करने वाली पायल पाणिग्राही भी सुर्खियों में हैं. फिल्म में निभाए गए उनके किरदार की हर जगह तारीफें हो रही हैं. छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले की रहने वाली पायल ने फिल्म में एक पत्रकार का रोल निभाया है. सीन भले ही छोटा हो, लेकिन इस सीन में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर उन्होंने अपने जिले का नाम रोशन किया है. 

पायल को फिल्म में 40 सेकंड का रोल मिला था. इसमें उन्होंने एक पत्रकार की भूमिका निभाई है. खास बात है कि उन्होंने इस सीन को सिर्फ एक ही टेक में पूरा कर दिया. फिल्म के निर्देशक ने इसके लिए पायल की तारीफ भी की है.

साउथ की फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस काम कर रही हैं
पायल ने बताया कि उन्होंने दिल्ली में फिल्म निर्माण की पढ़ाई करने के बाद फिल्मों को ही करियर के रूप में चुना. पायल साउथ के कई विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं. अब कुछ साउथ के फिल्मों में वे बतौर लीड एक्ट्रेस का भी काम कर रही हैं. पायल ने बताया कि 'सूर्यवंशी' में भी उनके काम को लेकर निर्माता रोहित शेट्टी ने उन्हें काफी सराहा, उनकी स्क्रीनिंग रोहित शेट्टी ने खुद की और एक ही बार में उन्हें डन किया.

Sooryavanshi: 50 लोगों के बीच 'सूर्यवंशी' में बस्तर की पायल को ऐसे मिला रोल, एक ही टेक में सीन देकर रोहित शेट्टी को किया इंप्रेस

रणवीर सिंह कहते हैं 'क्यूटी पाई'
पायल ने बताया कि शूटिंग के दौरान एक्टर रणवीर सिंह उन्हें क्यूटी पाई कहकर बुलाते थे. 5 दिनों की शूटिंग में उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला. तीन बड़े एक्टर्स और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ से उन्होंने काफी कुछ सीखा. पायल ने बताया कि फिल्म में इस किरदार के लिए 50 से अधिक लोगों में उनका सिलेक्शन हुआ.

जगदलपुर शहर के धरमपुरा में रहने वाली पायल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शहर के महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल से शुरू की. उन्होंने दिल्ली के एक इंस्टीट्यूट में प्रोफेशनल फिल्म मेकिंग का ट्रेनिंग ली. दिल्ली में ही फिल्म निर्माण की पढ़ाई पूरी करने के बाद अब वे हैदराबाद में रह रही हैं.

ये भी पढ़ें:

Watch Video: खेल के मैदान में दिखा सीएम बघेल का अलग अंदाज, फुटबॉल पर लगाई जोरदार किक

चुनाव से पहले उत्तराखंड में BJP को आई पूर्व कांग्रेसी सीएम एनडी तिवारी की याद, देगी यह सम्मान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget