एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ में सेकेंड अंडर 23 नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज, 711 एथलेटिक्स दिखाएंगे जौहर

Chhattisgarh News: प्रतियोगिता में देश के 28 राज्य, 9 केंद्र शासित प्रदेश और अन्य 11 यूनिट्स सहित 48 टीम के 711 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं.

Raipur News: बिलासपुर के स्वर्गीय बीआर यादव एथलेटिक्स स्टेडियम में शनिवार को को सेकेंड अंडर 23 नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2022 (Second Under 23 National Athletics Competition 2022 ) का रंगारंग आगाज हुआ. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की पारंपरिक कला संस्कृति और नृत्य के साथ देशभर से आए एथलीट खिलाड़ियों, अधिकारियों और अतिथियों का कार्यक्रम में जोरदार स्वागत किया गया. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, शहर विधायक शैलेश पांडेय, कलेक्टर सौरभ कुमार सहित भारतीय एथलीट संघ और छत्तीसगढ़ एथलीट संघ (Chhattisgarh Athletes Association) के पदाधिकारी बतौर अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए.

छत्तीसगढ़ की पारंपरिक नृत्य कला से खिलाड़ियों का किया गया स्वागत
नेशनल एथलीट प्रतियोगिता की शुरुआत देश के अलग-अलग प्रदेशों से आए खिलाड़ियों के मार्च पास्ट और अतिथियों के स्वागत और सलामी से हुई, जिसके बाद छत्तीसगढ़ के पारंपरिक नृत्य कला संस्कृति के साथ देशभर से आए खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अधिकारियों और अतिथियों का स्वागत किया गया.  इसके साथ ही तीन दिवसीय नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई.

देश के 711 एथलेटिक्स ने लिया हिस्सा
प्रतियोगिता में देश के 28 राज्य, 9 केंद्र शासित प्रदेश और अन्य 11 यूनिट्स सहित 48 टीम के 711 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. खास तौर पर प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय एमेच्योर एथलेटिक्स फेडरेशन के मानदंडों के तहत खेल उपकरणों का प्रयोग किया जा रहा है. इसके साथ ही भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन के 27 टेक्निकल डेलीगेट्स, टेक्निकल ऑफिसियल्स, प्रदेश के 50 ऑफिसियल्स, 125 वालेंटियर और आयोजन समिति के सदस्यों सहित 350 अधिकारी-कर्मचारियों की फौज भी आयोजन को सफल बनाने में लगी हुई है. 

अतिथियों ने कहा- प्रदेश में नेशनल एथलेटिक्स होना गौरव की बात
आयोजन को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि प्रदेश में नेशनल एथलेटिक्स का होना गौरव की बात है. बिलासपुर को इसकी मेजबानी का जिम्मा मिला है जिसे बिलासपुर बखूबी पूरा कर रहा है. अतिथियों ने कहा कि नेशनल प्रतियोगिता से जहां छत्तीसगढ़ का नाम देश के खेल पटल पर स्थापित होगा. वहीं प्रदेश की भी खेल प्रतिभा इससे मोटिवेट होगी और प्रदेश में भी एथलीट की संभावना बढ़ेगी. अतिथियों और आयोजन समिति ने इसके साथ ही प्रतिभागी खिलाड़ियों को अच्छे और बेहतर खेल के साथ जीत की शुभकामनाएं दीं.

यह भी पढ़ें:

Bastar News: धांधली रोकने के लिए उठाये कदम, स्पेशल पुलिस बल करेगी बस्तर संभाग के धान खरीदी केंद्रों की सुरक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget