एक्सप्लोरर

Bastar News: धांधली रोकने के लिए उठाये कदम, स्पेशल पुलिस बल करेगी बस्तर संभाग के धान खरीदी केंद्रों की सुरक्षा

Chhattisgarh News: बस्तर से लगे सीमावर्ती राज्य आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओड़िसा, महाराष्ट्र से धान बस्तर न पहुंचे इसके लिए सभी सीमावर्ती इलाके में नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है.

Chhattisgarh Latest News: प्रदेश सहित छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में भी 1 नवंबर से समर्थन मूल्य में किसानों से धान खरीदी शुरू होनी है. इसके लिए स्थानीय प्रशासन और सहकारी केंद्रीय बैंक द्वारा अंतिम चरण की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है. संभाग के 7 जिलों में धान खरीदी में गड़बड़ी रोकने के लिए 200 से ज्यादा नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गयी है, साथ ही बस्तर संभाग के सभी सीमावर्ती इलाक़ों में बल की तैनाती की गई है, दरअसल हर साल ओड़िशा, तेलंगाना और महाराष्ट्र के बॉर्डर से बड़ी मात्रा में दूसरे राज्यों का धान खरीदी केंद्रों में खपाया जाता है और जिससे किसानों के साथ-साथ सरकार को भी लाखों रुपए का नुकसान होता है, जिसे देखते हुए पहले से ही जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन को भी मुस्तैद कर दिया गया है.

साथ ही जिला पुलिस बल के अलावा धान खरीदी केंद्रों में धांधली रोकने के लिए स्पेशल पुलिस बल भी तैनात की जा रही है. इसके अलावा इन धान खरीदी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं, जिससे 24 घंटे इन केंद्रों में नजर रखी जा सके, वहीं इस बार पूरे बस्तर संभाग में धान खरीदी केंद्रों में धांधली रोकने और दूसरे राज्यों का धान खपाने से रोकने के लिए बस्तर पुलिस ने पूरी तैयारी कर लेने का दावा किया है.

स्पेशल पुलिस बल करेगी धान खरीदी केंद्रों की सुरक्षा

 बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि पूरे 7 जिलों के स्थानीय प्रशासन के साथ पुलिस भी सीमाई क्षेत्रो की निगरानी कर रही है, जिससे दूसरे राज्यो का धान बीचौलियों के द्वारा  बस्तर के खरीदी केंद्रों में ना पहुंचे. बस्तर से लगे सीमावर्ती राज्य आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, ओड़िसा, महाराष्ट्र से धान बस्तर ना पहुंचे इसके लिए सभी सीमावर्ती इलाके में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही  है. धान खरीदी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है और विषेश एप के माध्यम से धान खरीदी का अपडेट रखने की तैयारी की गई है.

गौरतलब है कि बस्तर संभाग में 600 से ज्यादा  खरीदी केंद्रों में  खरीदी होगी, इससे पहले ही बारदाने से लेकर अन्य व्यवस्थाएं संबंधित विभाग के द्वारा की जा रही हैं. फिलहाल जिले में किसानों का पंजीयन लगातार जारी है बीते साल की अपेक्षा इस साल किसानों की भी संख्या बढ़ने का अनुमान विभाग के द्वारा लगाया जा रहा है, इसके साथ ही बस्तर में ओड़िशा राज्य के धान को रोकने के लिए भी विशेष निगरानी दल जिला प्रशासन के द्वारा नियुक्त किए गए है.

ओड़िशा सीमा में उन इलाकों पर पुलिस के बलो  को तैनात किया जा रहा है, जहां सबसे ज्यादा धान की कालाबाजारी करने के लिए ओड़िशा से धान बस्तर आता है, दरअसल छत्तीसगढ़ में धान का समर्थन मूल्य ज्यादा है जिके चलते बिचौलिए उड़ीसा से धान खरीद कर बस्तर के धान खरीदी केंद्रों में धान को खपाने का प्रयास हर साल करते हैं. कई बार विभागीय अधिकारियों के द्वारा कार्यवाही की जाती है वही ऐसे भी मामले सामने आए हैं जहां बिचौलिए धान खपाने में कामयाब हुए हैं.

खासतौर पर उड़ीसा सीमावर्ती धान खरीदी केंद्रों में ऐसी घटनाएं सबसे ज्यादा होती रही हैं. जिसे देखते हुए इस साल जिला पुलिस के साथ स्पेशल पुलिस बल भी इन धान खरीदी केंद्रों में तैनात किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें:

Bastar News: नगरनार NMDC स्टील प्लांट से बस्तर को मिली नई पहचान, देश की 10% डिमांड को करेगा पूरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget