एक्सप्लोरर

राजस्थान के झालावाड़ में स्कूल की इमारत गिरने पर भड़के सचिन पायलट, बोले- 'ये आपराधिक लापरवाही'

Sachin Pilot News: रायपुर में सचिन पायलट ने कहा- झालावाड़ हादसे में सरकार जिम्मेदार है. 7 बच्चों की मौत हुई, दोषियों को इस्तीफा देना चाहिए और स्कूलों की हालत पर राज्यभर में ऑडिट हो.

कांग्रेस पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट आज राजधानी रायपुर पहुंचे हैं. उन्होंने राजस्थान के झालावाड़ में स्कूल की छत ढहने से हुई दर्दनाक घटना को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है.

रायपुर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि सरकार की आपराधिक लापरवाही है. बच्चों की मौत के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार लोगों को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

जिम्मेदारी से भाग रही सरकार

सचिन पायलट ने कहा कि हादसे के बाद भी राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही है, और पुरानी सरकारों को कोसने में लगी हुई है. उन्होंने कहा, 7 बच्चों की मौत हो गई. यह सरकार की पूरी तरह से लापरवाही है. मेरा मानना है कि यह आपराधिक लापरवाही है, और इसकी जांच होनी चाहिए.

जिम्मेदार लोगों का हो इस्तीफा 

उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री कहते हैं कि पिछली कांग्रेस सरकार ने कुछ नहीं किया. आप दो साल से सरकार में हैं, आपके पास सारी शक्ति और संसाधन हैं, फिर भी आप लोगों ने सही समय पर कोई कार्रवाई नहीं की. अब जिम्मेदारी लेनी चाहिए, जो भी जिम्मेदार है, उसे तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देना चाहिए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पूरे राज्य में एक ऑडिट होना चाहिए ताकि यह पता लगाया जा सके कि मानसून के बाद किन इमारतों की स्थिति खराब हो गई है.

सचिन पायलट के इस बयान के बाद राजस्थान की सत्तारूढ़ सरकार पर विपक्ष का दबाव और भी बढ़ सकता है. वहीं, शिक्षा विभाग और पीडब्ल्यूडी पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर स्कूल भवनों की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त कदम क्यों नहीं उठाए गए.

इस हादसे ने एक बार फिर राज्य में सरकारी स्कूलों की जर्जर हालत पर बहस छेड़ दी है. अब देखना होगा कि राजस्थान सरकार इस बयान के बाद क्या रुख अपनाती है और क्या दोषियों पर कोई ठोस कार्रवाई होती है या नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget