एक्सप्लोरर

Raipur BJYM Protest: झारखंड के विधायकों के खिलाफ रायपुर में भाजयुमो का प्रदर्शन, कहां- 'बेटियां अब वहां सुरक्षित नहीं'

Raipur BJYM Protest: भाजयुमो ने आरोप लगाया कि झारखंड में अराजकता है. कानून-व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है. बेटियां अब वहां सुरक्षित नहीं हैं, क्योंकि हाल ही में एक बेटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई.

Raipur BJYM Protest: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के रायपुर (Raipur) में भारतीय जनता युवा मोर्चा (Bharatiya Janata Yuva Morcha) के 40 से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को शुक्रवार को उस रिसॉर्ट के सामने विरोध प्रदर्शन करने के दौरान हिरासत में ले लिया गया, जहां झारखंड (Jharkhand) में सत्तारूढ़ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के विधायक ठहरे हुए हैं. भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू (Amit Sahu) के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे नवा रायपुर स्थित मेफेयर गोल्फ रिसॉर्ट के प्रवेश द्वार पर पहुंचे, जहां उन्हें पुलिस ने रोक लिया.

भाजयुमो कार्यकर्ता अपने हाथों में पोस्टर लिए हुए थे जिस पर लिखा था "अंकिता हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं." गौरतलब है कि झारखंड के दुमका जिले में कुछ दिन पहले एक युवक ने छात्रा को जला दिया था. बाद में उस छात्रा की मौत हो गई थी. भाजयुमो नेताओ ने आरोप लगाया कि झारखंड में अराजकता है और कानून-व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है. बेटियां अब वहां सुरक्षित नहीं हैं, क्योंकि हाल ही में एक बेटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई. ऐसे में सत्तारूढ़ संप्रग के विधायक रायपुर में पिकनिक मना रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh: रोजगार देने में छत्तीसगढ़ देशभर में अव्वल- सीएमआईए, रमन सिंह ने रिपोर्ट पर उठाए सवाल

भाजयुमो कार्यकर्ताओं को बाद में किया गया रिहा

अमित साहू ने कहा कि 100 से अधिक भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अंकिता के लिए न्याय के साथ-साथ झामुमो और कांग्रेस के कथित अनैतिक कृत्यों के लिए विरोध प्रदर्शन किया. एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि भाजयुमो के 41 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया और उन्हें एक बस में राखी थाने ले जाया गया, जहां से बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया.

झामुमो ने बीजेपी पर लगाया है ये आरोप

झारखंड मुक्ती मोर्चा-कांग्रेस-राष्ट्रीय जनता दल गठबंधन ने झारखंड में जारी राजनीतिक संकट के बीच मंगलवार को अपने 32 विधायकों को रायपुर भेज दिया था. विधायक नवा रायपुर के आलीशान रिसॉर्ट में ठहरे हुए हैं. झामुमो ने बीजेपी पर विपक्षी दलों की सरकारों को अस्थिर करने और आतंकित करने की कोशिश का आरोप लगाया है.

ये भी पढ़ें- Surguja News: सरगुजा के बतौली ब्लॉक में उल्टी दस्त का कहर, एक दर्जन बीमार, दो की मौत को BMO ने नकारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
बस्तर का कायाकल्प करने में जुटी छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखे ये प्रस्ताव
बस्तर का कायाकल्प करने में जुटी छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखे ये प्रस्ताव

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget