एक्सप्लोरर

Surguja News: सरगुजा के बतौली ब्लॉक में उल्टी दस्त का कहर, एक दर्जन बीमार, दो की मौत को BMO ने नकारा

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से उल्टी दस्त की शिकायतें आ रही हैं. उल्टी दस्त से अब तक दो लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य विभाग मानने को तैयार नहीं है कि उल्टी दस्त से किसी की मौत हुई है.

Surguja News: सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड में उल्टी दस्त से एक दर्जन लोग पीड़ित हो गए हैं. इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुए दो लोगों की बीमारी से मौत हो गई है. ग्राम सेदम के तीन मोहल्ले में उल्टी दस्त के प्रकोप से दहशत का माहौल है. बीमारी की चपेट में एक दर्जन से ज्यादा महिला पुरुष आ चुके हैं. 4 लोगों का बतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि गांव में उल्टी दस्त हैजा जैसी बीमारी फैली है और बीमारी की चपेट में दर्जन से ज्यादा लोग आ चुके हैं. लेकिन ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ग्रामीणों की बात से साफ इनकार कर रहे हैं. बीएमओ का कहना है कि बतौली ब्लॉक के किसी गांव में उल्टी दस्त का प्रकोप नहीं है.  

उल्टी दस्त से पीड़ित होने के बाद दो की मौत

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से उल्टी दस्त की शिकायतें आ रही हैं. उल्टी दस्त का शिकार होने के बाद अब तक दो लोगों की मौत हुई है. मरनेवालों में प्रारंभिक लक्षण उल्टी दस्त था. 10 से ज्यादा ग्रामीण उल्टी दस्त का शिकार हुए थे, गनीमत है कि इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. ग्रामीणों की मांग है कि स्वास्थ्य विभाग गांव में कैंप लगाकर बेहतर तरीके से हर घर की जांच करे. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कह रहे हैं कि बतौली ब्लॉक में उल्टी दस्त का कहर फैलने की बात सामने नहीं आई है. लेकिन खुद मान रहे हैं कि उल्टी दस्त के मरीज अस्पताल में भर्ती हैं. 

Chhattisgarh News: गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में हाथियों का उत्पात, मक्का और धान की फसलें की बर्बाद

बीमारी से किसी की नहीं हुई है मौत-बीएमओ 

बतौली ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ संतोष सिंह का कहना है कि दूरस्थ और पहाड़ी कोरवा बस्तियों में लगातार मोबाइल हेल्थ शिविर लगा रहे हैं. बतौली विकासखंड के किसी भी गांव में उल्टी दस्त का प्रकोप नहीं है. उन्होंने बीमारी के कारण किसी भी मौत से इंकार किया है. उन्होंने कहा कि एक बुजुर्ग महिला को उल्टी दस्त हुआ था. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला का इलाज हुआ. महिला को और बीमारियां होने के कारण अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. उनका कहना है कि अस्पताल में उल्टी दस्त से पीड़ित दो चार मरीज भर्ती हैं. 

Chhattisgarh News: कल छत्तीसगढ़ के 31वें जिले का शुभारंभ करेंगे CM बघेल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई बना नया जिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget