एक्सप्लोरर

नगरीय निकाय चुनाव से पहले जगदलपुर नगर निगम में सत्ता परिवर्तन, महापौर ने किया नए सदस्यों का गठन

Jagdalpur News: जगदलपुर नगर निगम के महापौर ने नए MIC का गठन किया है. इसमें पहले कांग्रेस में रहे 4 पार्षद और 6 बीजेपी नेताओं को जगह मिली है. इस परिवर्तन के बाद अब निगम में कांग्रेस विपक्ष में रहेगी.

Jagdalpur Municipal Corporation News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर नगर निगम में नए मंत्री मंडल यानी कि नये एमआईसी सदस्यों की घोषणा हो गई है, महापौर सफीरा साहू ने अपने मंत्री मंडल में उनके साथ बीजेपी में शामिल होने वाले 4 पार्षदों को इसमें जगह दी है, 10 विभाग वाले इस एमआईसी की सूची में 4 ऐसे पार्षदों को जगह मिली है जो पहले कांग्रेस में थे और उन्होंने महापौर के साथ बीजेपी में प्रवेश किया था.

यानी वे पहले कांग्रेस में थे और लोकसभा चुनाव के पहले पाला बदलकर बीजेपी में शामिल हो गए थे, जिससे निगम में कांग्रेस की सरकार गिर गई, वहीं अन्य 6 मंत्रिमंडल  में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पार्षद योगेंद्र पांडे, नरसिंह राव, आलोक अवस्थी, दयावती देवांगन ,भारती श्रीवास्तव और निर्मल पाणिग्रही को शामिल किया गया है. हालांकि इससे कुछ पार्षदों की उम्मीदों पर पानी जरूर फिर गया है.

अचानक निगम में सरकार पलट गई
साढ़े चार साल तक सत्ता में काबिज रहे कांग्रेस की सरकार में ऐन लोकसभा के पहले अचानक महापौर के पाला बदल लेने के बाद अचानक निगम में सरकार भी पलट गई. अब बीजेपी की महापौर सफीरा साहू ने अपनी  नई एमआईसी भी तैयार कर ली है. ऐसे में अब कांग्रेस के पार्षद सदन में विपक्ष की भूमिका निभाएंगे, वही अब निगम में सत्ता परिवर्तन से  कांग्रेस  जल्द ही निगम नेता प्रतिपक्ष की घोषणा  कर सकती है.

चार पार्षदों को एमआईसी में मिली जगह
दरअसल जगदलपुर नगर निगम के अंतर्गत कुल 48 वार्ड है, पिछले नगरीय निकाय चुनाव में इस नगर निगम में कांग्रेस के 28 पार्षदों ने चुनाव जीतकर निगम में अपनी सरकार बनाई थी, साथ ही प्रत्यक्ष रूप से महापौर का चुनाव करते हुए कांग्रेस की पार्षद सफिरा साहू को महापौर बनाया, हालांकि साढ़े 4 साल निगम में सरकार चलाने के बाद लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की महापौर साफिरा साहू ने दल बदलते हुए अपने साथ चार अन्य कांग्रेसी पार्षदों के साथ मिलकर बीजेपी में प्रवेश कर लिया, हालांकि इस दौरान महापौर पर कांग्रेस के पार्षदों ने जमकर आरोप लगाए.

वहीं महापौर ने भी कांग्रेस के नेताओं पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया, वहीं अब निगम चुनाव से कुछ महीने पहले ही जगदलपुर नगर निगम में सत्ता परिवर्तन हो गया है और अब यहां बीजेपी की सरकार बन गई है, वहीं कांग्रेसी पार्षदों के एमआईसी को भंग करते हुए महापौर ने नया एमआईसी सदस्य बनाया है, जिसमें उनके साथ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी प्रवेश करने वाले 4 पार्षदों को अपने एमआईसी में शामिल किया है.

कांग्रेस ने तय नहीं किया है अपना निगम नेता प्रतिपक्ष 
साथ ही 6 बीजेपी के पार्षदों को एमआईसी का सदस्य बनाकर उनमें विभाग भी बंटवारा कर दिया है. इधर निगम के एमआईसी सदस्यों के बदले जाने और नगर निगम में बीजेपी की सरकार बनने  के बाद अब तक कांग्रेस ने अपना निगम नेता प्रतिपक्ष तय नहीं किया है, इधर एमआईसी बदलने से दोनों ही पार्टी के पार्षदों के बीच आरोप और प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है.

ये भी पढ़ें: चंदन जात्रा रस्म के साथ आज से बस्तर में गोंचा महापर्व की शुरुआत, 27 दिनों तक निभाई जाएगी अनोखी रस्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget