एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News:भीषण गर्मी से जन-जीवन प्रभावित, भू-जल स्तर गिरने से कोरिया जिले में कई जगहों पर पेयजल संकट गहराया

आसमान साफ होने के कारण लगातार धूप निकलने से झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है. दोपहर में तेज धूप एवं गर्म हवाओं के चलने के कारण लू चलने जैसी स्थिति बन रही है.

Koriya News: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है. अभी तक मानसून का पता नही है. प्रतिदिन सुबह होने के कुछ घंटों बाद से ही झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है. जानकारी के अनुसार अभी बारिश के लिए कुछ दिन और इंतजार करना होगा. इसके बाद प्री मानसून की शुरूआत हो जायेगी. इस वर्ष नवतपा के दौरान जितनी गर्मी नही पड़ी उतनी गर्मी नवतपा के बाद पड़ रही है. स्थिति यह है कि रविवार को तापमान 41 डिग्री तक रहा.

आसमान साफ होने के कारण लगातार धूप निकलने से झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है. दोपहर में तेज धूप एवं गर्म हवाओं के चलने के कारण लू चलने जैसी स्थिति बन रही है. जिसके कारण दोपहर के समय लोगों की आवाजाही सडकों पर कम हो जाती है, ज्यादातर लोग धूप व तेज गर्मी से बचने के लिए दोपहर में अपने घर में ही सुरक्षित रह रहे है. कुलर, पंखे के बिना घर में भी राहत नही मिल पा रही है. लगातार पड रही गर्मी से लोग परेशान हो गए है और बारिश का इंतजार कर रहे है. 

जानकारी के अनुसार दो तीन दिनों में प्री मानसून की फुहार पड़ने की संभावना है. जिसके बाद तेज गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में गिरावट होगी. हालांकि अभी शुरूआती प्री मानसून की बारिश के बाद भी लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा. 

गर्म हवाओं से बिगड़ रहे स्वास्थ्य
तेज गर्मी का आलम यह है कि सुबह 8 बजे से लेकर सांध्या 6 बजे तक तेज गर्मी के साथ चलने वाली गर्म हवाओं से लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है. लगभग घरो में इस गर्म हवाओं के कारण बुखार और उल्टी दस्त की शिकायतों के साथ शरीर में दर्द की शिकायते भी बढ़ रही है. बारिश के बाद ही लोगों को राहत मिल सकेगी.

गर्मी के कारण बाजार सड़कें सूनी
जून के महीने में पड़ रही जमकर गर्मी का असर बाजार में दिखाई दे रहा है. दोपहर होने के पूर्व ही जिला मुख्यालय बैकुंठपुर शहर के बाजार में लोगों की आवाजाही कम हो जाती है. जिसके कारण विभिन्न तरह के दुकानों में ग्राहकों की भीड नहीं दिखाई दे रही है. दोपहर के समय बाजार में चहल पहल नहीं रहती है, शाम ढलने के बाद ही बाजार में चहल पहल दिखाई देती है. वही शहर की सड़कों पर दोपहर में लोगो की आवाजाही थम जाती है. कुछ ही लोग जरूरी काम से इस दौरान दोपहर के समय बाहर निकलते है.

ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल स्त्रोत सूख चुके है
कोरिया जिले में चल रही भीषण गर्मी का असर पेयजल पर भी पड़ा है. जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल स्रोत सूख चुके है. हैंडपंप से पर्याप्त पानी नही मिल पा रहा है. जिसके कारण लोगों को पेयजल के लिए इन दिनों भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में कार्य कराए गए है, लेकिन ज्यादातर गाँव में इस योजना के तहत इस गर्मी में पेयजल नहीं मिल पा रहा है.

यह भी पढ़े: श्रीराम के ननिहाल से उठी 'आदिपुरुष' को बैन करने की मांग, CM बघेल ने कहा- 'हमारे भांचा का अपमान नहीं सहेंगे'

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget