एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Weather Forecast: 47 डिग्री के करीब पहुंचा छत्तीसगढ़ का तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में सोमवार को इस सीजन का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक दिन का तापमान धमतरी जिले में 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है. दिन का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है. इस लिए मौसम विभाग ने हीट वेव (Heat wave) की चेतावनी जारी की है. लू से बचाव के लिए गाइडलाइन भी जारी की गई है. मौसम विभाग (Weather Department) ने लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच सावधानी बरतने के लिए कहा और उनसे कहा गया है कि अगर बाहर जाना जरूरी न हो तो घर में ही रहें. 
 
22 मई को छत्तीसगढ़ में इस सीजन का अब तक सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया है. रायपुर मौसम विभाग की तरफ से जारी रिकॉर्ड के अनुसार धमतरी जिले में 46.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. इसके अलावा मैदानी जिलों  यानी रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ रही है. वहीं सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में तापमान अन्य जगहों की अपेक्षा कम है. यहां दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आस पास ही रिकॉर्ड किया जा रहा है. 
 
हीट वेव से प्रभावित हैं ये  जिले
रायपुर मौसम विभाग ने हीट वेव के लिए अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया है कि राज्य के मध्य क्षेत्र यानी रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में हीट वेव जैसी स्थिति बन गई है. इसमें महासमुंद, जांजगीर, रायगढ़, मुंगेली, बलोदा बाजार, बालोद, राजनांदगांव और बिलासपुर जिला शामिल है. सरगुजा में 41.8 डिग्री, रायगढ़ में 44.3, जांजगीर चांपा में 44.1 डिग्री, बलौदा बाजार में 43.6,कोरबा 41.3, बिलासपुर में 43.4, मुंगेली में 43. 5, महासमुंद में 43.5,रायपुर में 41. 3, धमतरी में 46.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. 
 
हीट वेव से बचने के लिए क्या करें
रायपुर मौसम विभाग की तरफ से गर्मी से बचने के लिए जारी गाइडलाइन के अनुसार लोग अपने आप को हाइड्रेटेड रखने के लिए ओआरएस, घर का बना पेय जैसे लस्सी, तौरानी, नींबू पानी, छाछ का सेवन करें. इसके अलावा नारियल पानी भी इस मौसम में फायदेमंद रहता है.  हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनें. अगर बाहर निकल रहे हैं तो अपना सिर ढककर निकले.  टोपी या छतरी का प्रयोग करें. अपनी आंखों की सुरक्षा के लिए धूप का चश्मा और स्कीन की सुरक्षा के लिए सनस्क्रीन का प्रयोग करें.
 
भीषण गर्मी में क्या नहीं करें
सरकार की ओऱ से जारी गाइडलाइन के अनुसार, दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच जरूरी काम हो तभी बाहर निकलें. खाना पकाने के क्षेत्र को पर्याप्त रूप से हवादार करने के लिए दरवाजे और खिड़कियां खोलकर रखें. गर्मी में शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय से बचें, जो शरीर को डिहाइड्रेड करते हैं. उच्च प्रोटीन, नमकीन, मसालेदार और तैलीय भोजन से बचें और बासी भोजन न करें. 
 
ये भी पढ़ें-
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
Pritam and Pedro Review: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
प्रीतम एंड पेड्रो रिव्यू: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
Pritam and Pedro Review: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
प्रीतम एंड पेड्रो रिव्यू: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Test Match Highest Run Record:दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
हिमाचल में मानूसन से मरने वालों की संख्य पहुंची 11, सड़कें बंद-बिजली गुल और पीने के पानी पर भी असर
हिमाचल में मानूसन की बारिश बनी लोगों के लिए आफत, सड़कें बंद-बिजली गुल और पीने के पानी पर भी असर
Salt Rain: इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
Embed widget