एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ में जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप में गिरफ्तार केरल की 2 नन जमानत पर रिहा, इन नेताओं ने किया स्वागत

Chhattisgarh News: बिलासपुर स्थित विशेष न्यायाधीश सिराजुद्दीन कुरैशी की अदालत ने दोनों ननों और सह-आरोपी सुकमन मंडावी को इस शर्त पर जमानत दे दी कि वे अपने पासपोर्ट जमा कर दें और देश छोड़कर न जाएं.

मानव तस्करी और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप में गिरफ्तार केरल की दो ननों और एक अन्य व्यक्ति को शनिवार (02 अगस्त) को जमानत मिल गई. छत्तीसगढ़ की एक विशेष अदालत से जमानत के बाद दुर्ग सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया. 

कैथोलिक नन प्रीति मैरी और वंदना फ्रांसिस का जेल के बाहर केरल के कई नेताओं ने स्वागत किया, जिनमें वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के सांसद, बीजेपी की केरल इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर और दुर्ग के पूर्व विधायक अरुण वोरा सहित कांग्रेस के कुछ नेता भी शामिल थे.

जेल से बाहर निकलने के बाद दोनों नन चंद्रशेखर के साथ एक गाड़ी में वहां से चली गईं. इससे पहले, जमानत आदेश की खबर मिलने के बाद एलडीएफ सांसद और ईसाई समुदाय के लोग दुर्ग केंद्रीय जेल के बाहर मिठाइयां बांटते देखे गए.

माकपा ने फेसबुक पर क्या लिखा?

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने फेसबुक पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ''एलडीएफ सांसद जॉन ब्रिटास, जोस के मणि और पी संतोष कुमार दुर्ग केंद्रीय जेल के बाहर एक नन के भाई के साथ जमानत आदेश का जश्न मनाते हुए. इस मामले में नारायणपुर जिले की तीन युवतियां जो ननों के साथ जा रही थीं, उन्होंने थाने में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

बिलासपुर कोर्ट ने दोनों ननों को शर्तों पर दी जमानत

इससे पहले, आज दिन में बिलासपुर स्थित विशेष न्यायाधीश (राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए)-अदालत) सिराजुद्दीन कुरैशी की अदालत ने दोनों ननों और सह-आरोपी सुकमन मंडावी को इस शर्त पर जमानत दे दी कि वे अपने पासपोर्ट जमा कर दें और देश छोड़कर न जाएं. बचाव पक्ष के वकील अमृतो दास ने बताया कि उन्हें 50-50 हज़ार रुपये के मुचलके पर जमानत दी गई है और उन्हें जांच में सहयोग करने को भी कहा गया है.

'आपराधिक इतिहास का कोई पिछला रिकॉर्ड नहीं'

अदालत ने अपने आदेश में कहा, ''केस डायरी से पता चलता है कि प्राथमिकी दर्ज करना मुख्यतः अभियुक्तों द्वारा अपराध किए जाने की आशंका और संदेह पर आधारित है. अभियुक्तों के गिरफ्तारी ज्ञापन में उनके आपराधिक इतिहास का कोई पिछला रिकॉर्ड संलग्न नहीं किया गया है.''

एनआईए-अदालत ने कहा, ''यहां यह उल्लेख करना भी उचित है कि गिरफ्तारी ज्ञापन में यह उल्लेख किया गया है कि अभियुक्त आदतन अपराधी नहीं हैं या वे खतरनाक श्रेणी में नहीं आते हैं या अभियुक्तों के फरार होने की कोई आशंका नहीं है.''

धर्म परिवर्तन का आरोप कितना सही?

कोर्ट ने आगे कहा है, ''यह भी महत्वपूर्ण है कि तीनों पीड़ितों के माता-पिता ने भी अपने हलफनामे दायर किए हैं जिनमें कहा गया है कि अभियुक्तों/आवेदकों ने उनकी बेटियों को धर्म परिवर्तन या मानव तस्करी के लिए न तो बहलाया-फुसलाया है, न ही उन पर दबाव डाला है.''

अदालत ने कहा कि तीन वयस्क पीड़ित लड़कियों में से दो ने पुलिस के समक्ष अपने बयान में बताया कि वे बचपन से ही ईसाई धर्म का पालन करती रही हैं. अदालत ने कहा है कि जांच एजेंसी ने आरोपियों से हिरासत में पूछताछ के लिए कोई अनुरोध नहीं किया है. 

आरोपी नियमित जमानत पर रिहा होने के हकदार- कोर्ट

जांच एजेंसी ने अदालत के सामने कोई भी ऐसा साक्ष्य नहीं रखा है जिससे यह पता चले कि जांच या न्याय के लिए आरोपियों की निरंतर हिरासत कैसे आवश्यक होगी. अदालत ने आगे कहा कि इसलिए, इस अदालत का मानना है कि आवेदक/आरोपी नियमित जमानत पर रिहा होने के हकदार हैं.

अदालत ने जमानत देते समय कुछ शर्तें भी रखीं, जिनमें शामिल हैं कि आवेदकों (कथित आरोपियों) को जमानत पर रिहा रहने की अवधि के दौरान अपने पासपोर्ट विशेष अदालत में जमा करने होंगे और जमानत अवधि के दौरान अपने निवास का पता एनआईए के जांच अधिकारी को बताना होगा.

  • आदेश में कहा गया है कि जमानत पर रहते हुए, आवेदकों को हर दो सप्ताह में एक बार उस पुलिस थाने के प्रभारी को रिपोर्ट करना होगा जिसके अधिकार क्षेत्र में वे रहते हैं
  • जांच के दौरान पूछताछ के लिए खुद को उपलब्ध कराना होगा.
  • इसमें कहा गया है कि आवेदक सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करेंगे.
  • आवेदक गवाहों को धमकाने या प्रभावित करने का प्रयास नहीं करेंगे
  • इस मामले के संबंध में न तो कोई इंटरव्यू देंगे और न ही अपने या अन्य सह-आरोपियों पर कोई टिप्पणी करेंगे.

मुख्यमंत्री साय ने क्या कहा?

रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बजरंग दल के स्थानीय पदाधिकारी की शिकायत पर 25 जुलाई को शासकीय रेल पुलिस ने नन प्रीति मैरी और वंदना फ्रांसिस के साथ सुकमन मंडावी नामक एक व्यक्ति को दुर्ग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था.

पदाधिकारी ने ननों और मंडावी पर नारायणपुर की तीन लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन और उनकी तस्करी करने का आरोप लगाया था. जमानत पर प्रतिक्रिया देते हुए, मुख्यमंत्री साय ने कहा, 'यह एक कानूनी प्रक्रिया थी और इसमें जमानत दी गई है.'

इस बीच, मामले की कथित पीड़ित तीन युवतियां नारायणपुर जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई है.

 शिकायत में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ उन पर कथित तौर पर हमला करने और ननों के खिलाफ झूठे बयान देने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Jagadhatri:😒Jagadhatri और Shivay की Bonding देख जल-भुन गईं Tapasya,रच रही हैं नई साजिशें #sbs
FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम पर गोली मारने का आरोप, घायल बोला- जमीन छीन रहे हैं
बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम पर गोली मारने का आरोप, घायल बोला- जमीन छीन रहे हैं
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Russia Ukraine War: 4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
जल्दी नौकरी चाहिए तो 10वीं के बाद ये हैं बेस्ट डिप्लोमा ऑप्शंस, कम उम्र में सेट हो जाएगा करियर
जल्दी नौकरी चाहिए तो 10वीं के बाद ये हैं बेस्ट डिप्लोमा ऑप्शंस, कम उम्र में सेट हो जाएगा करियर
Embed widget