एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: शख्स ने अपनी ही मां को कुल्हाड़ी से मार डाला, शव के पास बैठकर गाना गाता रहा आरोपी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कुनकुरी में बेटे ने मां गुला बाई (55) की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर बताया जा रहा है. पुलिस ने उसे हिरासत में लिया, जांच जारी है.

छत्तीसगढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. कुनकुरी थाना क्षेत्र के एक गांव में बेटे ने अपनी ही मां की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी. घटना ने पूरे क्षेत्र को सन्न कर दिया है. मृतका की पहचान गुला बाई (55 साल) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी बेटा जीत राम यादव बताया जा रहा है.

पुलिस ने आरोपी को कड़ी मशक्कत के बाद हिरासत में ले लिया है. पुलिस के मुताबिक, वारदात रविवार देर शाम की है. कुनकुरी थाना क्षेत्र में रहने वाली गुला बाई अपने घर में रोज की तरह कामकाज में जुटी हुई थी. अचानक उसका बेटा जीत राम यादव वहां पहुंचा और उसने मां पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया.

हत्या के बाद गाना गाने लगा आरोपी

पुलिस के मुताबिक, हमले में गुला बाई गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया. ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

इस घटना को और भी चौंकाने वाला इसलिए माना जा रहा है क्योंकि मां की हत्या करने के बाद आरोपी जीत राम घटनास्थल पर ही बैठकर गाना गाने लगा. ग्रामीणों ने बताया कि उसकी हरकतें देखकर ऐसा लग रहा था जैसे उसे अपनी करतूत का कोई पछतावा ही नहीं है.

पुलिस की जांच जारी

आरोपी का यह अजीब व्यवहार देख ग्रामीणों को शक हुआ कि कहीं उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. जब तक पुलिस पहुंची, आरोपी वहीं बैठा हुआ गुनगुना रहा था. पुलिस ने काफी मशक्कत कर उसे काबू में लिया और हिरासत में ले लिया.

कुनकुरी थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आरोपी की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही है. हालांकि, हत्या की वजह क्या रही, यह अभी साफ नहीं हो पाया है. पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.

गांव में मातम और आक्रोश का माहौल

परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है कि कहीं परिवार में कोई विवाद तो नहीं चल रहा था या आरोपी लंबे समय से किसी मानसिक बीमारी से पीड़ित था. मृतका गुला बाई का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का आधिकारिक कारण दर्ज किया जाएगा.

इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि गुला बाई बेहद शांत और मेहनती महिला थी. उसका बेटा ही उसकी मौत का कारण बनेगा, यह किसी ने सोचा भी नहीं था.

लोगों ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है. हालांकि, कई ग्रामीणों का यह भी कहना है कि आरोपी लंबे समय से मानसिक रूप से अस्थिर था और उसका इलाज नहीं कराया गया.

विनीत पाठक माखनलाल राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातकोत्तर हैं. वे एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं. इससे पूर्व वे दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, सहारा समय (एमपी-सीजी), बंसल न्यूज़, हिंदी खबर और पंजाब केसरी में काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Embed widget