एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: मिड-डे मील में फिनाइल! सुकमा में छात्र के खाने में आखिर शिक्षक ने क्यों मिलाया जहर?

Chhattisgarh School: छत्तीसगढ़ के सुकमा में सरकारी स्कूल के मिड-डे मील में फिनाइल मिलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया. पुलिस ने निजी रंजिश के आरोप में सहायक शिक्षक को गिरफ्तार कर जांच शुरू की है

गरीब बच्चों को भरपूर पोषक तत्व खाना मिले इसके लिए सरकार की ओर से मिड-डे मील का प्रावधान है, लेकिन मिड-डे मील को लेकर तरह-तरह की लापरवाही व घटनाएं सामने आती रहती है. ताजा मामला छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के सरकारी आवासीय विद्यालय का है जहां एक शिक्षक ने कथित तौर पर एक छात्र के खाने में फिनाइल मिला दिया है.

पुलिस ने इस मामले में पोर्टा केबिन स्कूल के सहायक शिक्षक धनंजय साहू को गिरफ्तार कर लिया है. मामला सामने आने के बाद छात्रों की जान बच गई, क्योंकि समय रहते भोजन बाहर फेंक दिया गया था.

घटना कैसे सामने आई?

यह घटना 21 अगस्त की है, जब पाकेला गांव स्थित पोर्टा केबिन स्कूल में रात के खाने के लिए सब्जी तैयार की गई थी. पीटीआई के अनुसार, शिकायत के मुताबिक, साहू ने छात्रावास अधीक्षक दुजाल पटेल से निजी रंजिश के कारण भोजन में फिनाइल मिला दी. 

एक कर्मचारी ने जब खाने से बदबू आने पर जांच की, तो पास में फिनाइल की खाली बोतलें मिलीं. उसने तुरंत अधीक्षक को इसकी सूचना दी और भोजन को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया.

कार्रवाई और जांच

छात्रावास अधीक्षक ने घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी. इसके बाद सुकमा के जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए. रिपोर्ट में साहू की भूमिका की पुष्टि होने पर अधीक्षक ने छिंदगढ़ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बुधवार को धनंजय साहू को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ की. शुरुआती जांच में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अधीक्षक से निजी मतभेदों के कारण यह कदम उठाया था.

कानूनी कार्रवाई और अगला कदम

धनंजय साहू, जो मूल रूप से दुर्ग जिले के पतोरा गांव का निवासी है, के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना में कोई और शामिल तो नहीं है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि समय रहते कार्रवाई न की जाती तो यह घटना बड़ी त्रासदी में बदल सकती थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget